ग्लैमर वर्ल्ड इस समय गम में डूबी हुई हैं। टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी की आत्महत्या के बाद हर कोई सदमे में है। मायानगरी में सितारों को होने वाली परेशानियों के बीच अब प्रियंका चोपड़ा की खुदकुशी की कोशिश की खबर ने सबको चौंका दिया है।
प्रियंका चोपड़ा ने भी की थी आत्महत्या की कोशिश, पुराने दोस्त ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस समय सफलता की सीढियां चढ़ रहीं प्रियंका चोपड़ा के पूर्व सेक्रेटरी प्रकाश जाजू ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि प्रियंका ने भी दो-तीन बार आत्महत्या का प्रयास किया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा,' प्रियंका चोपड़ा अब भले ही मजबूत लगे लेकिन संघर्ष के दिनों में वह बहुत असुरक्षित थी। इतना ही नहीं एक के बाद ट्वीट कर जीजू ने बहुत कुछ कहा है।
PC may look very strong now but she was also very vulnerable in struggling days, tried to commit suicide 2-3 times but i managed to stop her
— PRAKASH JAJU (@Prakashjaaju) April 2, 2016
जाजू ने कहा कि मैंने उसे पकड़ लिया। उसे कुर्सी से बांध दिया। इसके बाद फ्लैट में सभी खिड़कियों पर ग्रिल्स लगवाईं। तब रोज प्रियंका चोपड़ा और असीम में झगड़ा होता। रात को 2-2, 3-3 बजे रोते हुए मुझे फोन करती और मैं उसको असीम के घर के नीचे से अपनी कार में लेके आता। फिर उसको समझा बुझाकर उसके घर छोड़ता।
जाजू ने ट्वीट कर कहा है कि एक बार प्रियंका असीम से झगड़ा कर कार लेके वसई चली गई सुसाइड करने। बड़ी मुश्किल से समझा बुझाकर वापस बुलाया। 18-19 साल की लड़कियों में कहां समझ होती है।
3 ... Ek baar madam, aseem se zhagda karke car leke vasai chali gayi suicide karna, badi mushkil se samjha buza ke wapis bulaaya :) ...