इन दिनों आमिर खान और अमिताभ बच्चन फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग कर रहे हैं। इन दोनों सुपरस्टार ने फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। डांस, एक्शन और कमाल की स्क्रिप्ट के साथ पहली बार आमिर बॉलीवुड के 'शहंशाह' के साथ नजर आएंगे।
हाल ही में डांस के देवता कहे जाने वाले प्रभुदेवा ने आमिर और बिग बी के लिए फिल्म के दो गाने कोरियोग्राफ किए। प्रभुदेवा ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा, 'मैंने उन दोनों से बहुत कुछ सीखा। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला।'
उन्होंने कहा, 'मैं लकी हूं मैंने एक नहीं दो सुपरस्टार के साथ काम किया। कोई भी उनके साथ काम करके बहुत कुछ सीख सकता है। जिस तरह वो बोलते हैं, चलते हैं, डायलॉग बोलते हैं। सब कुछ देखने लायक होता है। दोनों ही कड़ी मेहनत में विश्वास रखते हैं।'
प्रभुदेवा को बॉलीवुड का माइकल जैकसन कहा जाता है। लेकिन लंबे समय से उन्होंने कोई भी डांस मूवी नहीं बनाई है। इस बारे में उन्होंने कहा, 'मैंने रेमो को डांसिंग फिल्म बनाते दखा था उसके बाद मैंने सोचा कि मैं कभी ऐसी फिल्में नहीं बनाऊंगा।'
'रेमो बहुत शांत और व्यवस्थित हैं। मैं ऐसा नहीं हूं। मुझे बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है। मैं बहुत जल्दी अपने फैसले लेता हूं। रेमो अच्छे से चीजों को संभालता है। मैं ऐसा नहीं कर सकता। प्रोड्यूसर चाहते हैं कि मैं सिर्फ राउडी राठौर जैसी एक्शन फिल्में बनाऊं।'