अपनी पिछली फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके निर्देशक ओम राउत की बहुचर्चित फिल्म ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर मंगलवार को यहां मुंबई में रिलीज किए जाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पहले दोपहर तीन बजे रिलीज होने जा रहे इस ट्रेलर की रिलीज का समय सोमवार देर शाम बदल दिया गया है।
2 of 4
आदिपुरुष
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
16 जून को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘आदिपुरुष’ में भगवान श्री राम का किरदार अभिनेता प्रभास और मां सीता का किरदार कृति सेनन निभा रही हैं। फिल्म के ट्रेलर को लेकर दर्शकों में भी काफी उत्सुकता है और माना जा रहा है कि ये ट्रेलर अपने टीजर की ही तरह सोशल मीडिया पर व्यूज के मामले में नया रिकॉर्ड बना सकता है। अब तक की सबसे महंगी हिंदी फिल्म मानी जा रही ‘आदिपुरुष’ का काफी हिस्सा नए सिरे से तैयार किया गया है।
Vidyut Jammwal: आईबी 71 की रिलीज से पहले गोल्डन टेंपल पहुंचे विद्युत जामवाल, पूजा-अर्चना कर की लंगर की सेवा
3 of 4
आदिपुरुष
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘आदिपुरुष’ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फिल्म के दोनों मुख्य कलाकार प्रभास और कृति सेनन के साथ साथ फिल्म की तकनीकी टीम के चुनिंदा लोगों के भी मौजूद रहने की जानकारी मिली है। ‘आदिपुरुष’ में भगवान श्री राम को पराक्रमी योद्धा के रूप में दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म का ट्रेलर पहले दोपहर करीब तीन बजे रिलीज होना था, फिर सोमवार की दोपहर इसका समय बदलकर साढ़े तीन बजे किया गया और देर शाम जानकारी मिली कि यह ट्रेलर अब मंगलवार को करीब एक बजे रिलीज किया जाएगा।
Shiv Shakti: छोटे परदे पर फिर होने जा रहा हर हर महादेव का जयघोष, इस बार राम ने धरा जटाधारी का स्वरूप
4 of 4
आदिपुरुष
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यह चरित्र परदे पर निभा रहे प्रभास ने पिछली बार अयोध्या में फिल्म के टीजर लॉन्च पर कहा था कि भगवान राम के चरित्र को निभाते हुए उनके तीन गुण उन्हें ऐसे लगे जो कोई भी मनुष्य आज के युग में भी अपना ले तो कोई भी शक्ति उसकी विजय नहीं रोक सकती है। ये तीन गुण हैं, समर्पण, मानवता और समयबद्धता। सदियों से करोड़ों पुरुष राम जैसा बनने की कोशिश करते रहे हैं लेकिन वह पुरुषोत्तम हैं। उनके भक्त अगर अगर गिनती के ये तीन गुण भी अपना लें तो कम से कम अच्छे मनुष्य अवश्य बन सकते हैं।