Adipurush Teaser Poster: सामने आया आदिपुरुष का फर्स्ट लुक पोस्टर, राम के किरदार में खूब जंचे प्रभास
साउथ सुपर स्टार प्रभास और बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म आदिपुरुष को लेकर चर्चा में हैं।
यह फिल्म हिंदी की सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। बड़े बजट से बन रही इस फिल्म का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म के पोस्टर के सामने आने के बाद अब फैंस की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है। इससे पहले जानकारी सामने आई थी कि फिल्म का टीजर उत्तर प्रदेश स्थित भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में जारी किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक फिल्म ने मेकर्स ने इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का टीजर 2 अक्टूबर को भगवान राम की नगरी में अयोध्या में सरयू नदी के किनारे रिलीज करने का फैसला किया है।
Box Office Report: क्या विक्रम वेधा पर भारी पड़ेगी पीएस-1? बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में जानें सभी फिल्मों का हाल