पूनम पांडे ने कुछ वक्त पहले ही सगाई करके अपने फैंस को हैरान कर दिया था। ऐसे में एक बार फिर अब अभिनेत्री ने गुपचुप तरीके से शादी कर अपने फैंस को हैरान कर दिया है। पूनम पांडे ने ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे के साथ शादी कर ली है। इस बात की जानकारी खुद पूनम और सैम ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करके दी है।
गुपचुप तरीके से पूनम पांडे ने रचाई शादी, देखें पति सैम बॉम्बे संग अभिनेत्री की लेटेस्ट तस्वीरें
पूनम पांडे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में पूनम पारंपरिक अवतार में पति सैम बॉम्बे के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। पूनम ने इस तस्वीर के साथ में कैप्शन में लिखा है, 'अगले सात जन्म भी तुम्हारे साथ बिताना चाहती हूं।' पूनम पांडे और सैम बॉम्बे की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और खूब कमेंट कर रहे हैं।
Here’s looking forward to seven lifetimes with you.
A post shared by Poonam Pandey (@ipoonampandey) on
वहीं पूनम पांडे के साथ ही सैम बॉम्बे ने भी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। तस्वीर में सैम और पूनम एक साथ बेहद शानदार दिख रहे हैं। दोनों का पार्टी मूड तस्वीर को और भी खूबसूरत बना रहा है। सैम ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा- मिस्टर और मिसेज बॉम्बे। यानी सैम इस तस्वीर और कैप्शन के साथ शादी की पुष्टि कर रहे हैं।
A post shared by Sam Bombay (@sambombay) on
याद दिला दें कि कुछ वक्त पहले ही पूनम पांडे और सैम ने सगाई की थी। वहीं हाल ही में ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि पूनम और सैम को मुंबई में रात को लॉकडाउन का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। हालांकि अगले ही दिन पूनम पांडे ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके इन खबरों को अफवाह बता दिया था। पूनम ने कहा था कि रात में उन्होंने अपने घर पर ही फिल्में देखी हैं।
गौरतलब है कि साल 2011 में भारत के क्रिकेट विश्व कप जीतने पर अपनी नग्न तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने की घोषणा कर पूनम पांडे रातों रात चर्चा में आ गईं थीं। हालांकि बाद में पूनम ने कहा था कि वो अब इस तरह के बयानों से दूर रहना चाहती हैं। पूनम ने कहा था कि उनके परिवार को उनके इस बयान से खासी परेशानी उठानी पड़ी। उन्हें इसके लिए माता-पिता से डांट भी सुननी पड़ी थी।'
पढ़ें: Kangana Ranaut: बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी से लेकर विवादों की 'क्वीन' तक, जानिए कंगना रनौत के बारे में