सैफ अली खान स्टारर फिल्म जवानी जानेमन आज (31 जनवरी) रिलीज हो गई है। फिल्म के साथ ही पूजा बेटी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही है। फिल्म की रिलीज के पहले जवानी जानेमन की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। फिल्म देखने के बाद पूजा बेदी भावुक हो गईं और उन्होंने एक सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
2 of 5
pooja bedi
- फोटो : Social Media
पूजा बेदी का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है। फिल्म और अलाया की एक्टिंग पर पूजा ने ट्वीट में लिखा, 'बहुत ही भावुक!!!! कलाकारों और परिवार के साथ जवानी जानेमन देखी। मैं हंसी, रोयी और भावनाओं से भर गई थी!!!! मेरी बच्ची को बड़े पर्दे पर देखने का क्या अद्भुत अहसास है। थैंक यू।'
3 of 5
Jawaani Jaaneman
- फोटो : twitter
बात फिल्म की स्क्रीनिंग की करें तो पूजा बेदी और अलाया के अलावा मौके पर सैफ अली खान, करीना कपूर खान, पूजा बेटी के पूर्व पति फरहान और पूजा के ब्वॉयफ्रेंड मानेक कॉन्ट्रैक्टर भी मौजूद रहे। इस बीच अलाया ने सैफ अली खान और तब्बू के साथ काम करने को लेकर भी अपना अनुभव साझा किया।
4 of 5
Jawaani Jaaneman
- फोटो : twitter
अलाया ने सैफ अली खान और तब्बू के बारे में कहा, 'शुरू में मैं उनसे भयभीत थी लेकिन उन्होंने कभी मुझे यह महसूस नहीं कराया कि मैं उनसे जूनियर हूं। दोनों ही बेहद अच्छे हैं। उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है।'
5 of 5
जवानी जानेमन
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि जवानी जानेमन का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। फिल्म में सैफ अली खान, अलाया के पिता के किरदार में नजर आ रहे हैं। बता दें कि एक तरफ जहां ये अलाया की पहली फिल्म है तो वहीं सैफ इससे पहले हाल ही में फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर में नजर आए थे।