पूजा बत्रा ने एक्टर नवाब शाह के साथ गुपचुप तरीके से 4 जुलाई को शादी कर ली थी। दोनों ने सोशल मीडिया पर शादी की जानकारी दी थी। अब शादी के 15 दिन बार पूजा ने दोस्तों और करीबियों के लिए एक डिनर पार्टी का आयोजन किया।
2 of 6
pooja batra, nawab shah
- फोटो : amar ujala
इस दौरान पूजा ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। पूजा ने हाथ में चूड़ा पहन रखा था और लाल रंग का बैग कैरी किया। वहीं नवाब शाह ने चेक शर्ट और जींस पहना था।
3 of 6
Sumona Chakravarti
- फोटो : amar ujala
पूजा बत्रा की इस डिनर पार्टी में एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती पहुंची थीं। सुमोना फ्लोरल ड्रेस पहने हुए स्पॉट हुईं। वहीं पति शकील लदाक के साथ अमृता अरोड़ा और फिल्म डायरेक्टर राजीव राय भी देखे गए।
4 of 6
amrita arora
- फोटो : amar ujala
5 महीने तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद पूजा और नवाब ने शादी करने का फैसला लिया। शादी के बाद ये पहली बार है जब कपल पब्लिकली सामने आया है। नवाब और पूजा ने अपनी शादी को कबूलते हुए बयान जारी किया था। पूजा ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, 'हां हमने शादी कर ली है। हमने दिल्ली में शादी की थी। शादी में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल थे। मेरे दोस्त मुझसे पूछते थे कि हम शादी में देरी क्यों कर रहे हैं। मैं हवा के साथ बहना चाहती थी लेकिन फिर मुझे लगा कि नवाब ही वो शख्स हैं जिनके साथ मैं अपनी पूरी जिंदगी बिता सकती हूं।'
5 of 6
pooja batra
- फोटो : amar ujala
पूजा ने आगे बताया, 'हमारे रिलेशन के शुरुआती दिनों में नवाब मुझे एयरपोर्ट पर लेने आए थे। उसी समय वो मुझे शादी के लिए प्रपोज करना चाहते थे लेकिन नर्वस हो गए और उसने ये आइडिया छोड़ दिया। फिर उन्होंने मुझे दिल्ली में प्रपोज किया। इसके बाद वो अपने पैरेंट्स के साथ मेरे परिवारवालों से मिलने के लिए घर आए।' शादी के बाद पूजा और नवाब हनीमून के लिए गोवा गए थे। वहां की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।