फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 की उम्र में भूपेन हजारिका ने गाया था पहला गाना, 1000 गाने लिख अमर हुआ ये कलाकार

Fri, 26 May 2017 05:54 PM IST
Updated Fri, 26 May 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
PM Modi gifts northeast the musician Bhupen Hazarika Bridge
भूपेन हजारिका

मोदी सरकार ने आज देश को सबसे लंबे पुल के रूप में तोहफा दिया है। मोदी ने असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर बने देश के सबसे बड़े पुल ढोला-सादिया का उद्घाटन किया। ये पुल महापुरुष भूपेन हजारिका के नाम से पहचाना जाएगा। असम में जन्मे भूपेन हजारिका ने एक म्यूजिशियन के तौर पर पूरे देश का नाम रोशन किया। साल 2011 में उनका निधन हो गया था। आइए जानते हैं भूपेन हजारिका के बारे में कुछ अनसुनी बातें...

10 साल की उम्र में भूपेन हजारिका ने गया था पहला गाना, 1000 गाने लिख अमर हुआ असम का ये कलाकार

PM Modi gifts northeast the musician Bhupen Hazarika Bridge
भूपेन हजारिका

भूपेन हजारिका का जन्म 8 1926 सितंबर को असम में हुआ था। हजारिका 10 भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। अपनी मां को देखकर उन्हें गाने की प्रेरणा मिली थी। भूपेन का बचपन गुवा‌हाटी में बीता। 10 साल की उम्र में वो असमिया भाषा में गाने गाते थे। फिल्म मेकर ज्योतिप्रसाद अग्रवाल ने उनकी आवाज सुनी और उन्हें बहुत पसंद आए। 1936 में कोलकाता में भूपेन ने अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया था। हजारिका ने ज्योतिप्रसादकी फिल्म 'इंद्रमालती' में दो गाने गाए थे।

10 साल की उम्र में भूपेन हजारिका ने गया था पहला गाना, 1000 गाने लिख अमर हुआ असम का ये कलाकार

PM Modi gifts northeast the musician Bhupen Hazarika Bridge
भूपेन हजारिका

13 साल की उम्र में हजारिका ने अपना पहला गाना लिखा था। यहीं से उनके सिंगर, कंपोजर और लिरिसिस्ट बनने का सफर शुरू हो गया ‌था। 1942 में भूपेन ने आर्ट से इंटर की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से उन्होंने एमए किया। पढ़ाई पूरी होने के बाद हजारिका ने गुवाहाटी में ऑल इंडिया रेडियो में गाना शुरू कर दिया। इसके साथ हजारिका बंगाली गानों का हिंदी में ट्रांसलेट कर उसे अपनी आवाज देते थे। हजारिका को कई भाषाओं का ज्ञान था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

10 साल की उम्र में भूपेन हजारिका ने गया था पहला गाना, 1000 गाने लिख अमर हुआ असम का ये कलाकार

PM Modi gifts northeast the musician Bhupen Hazarika Bridge
भूपेन हजारिका

समय बीतने के साथ वो स्टेज परफॉर्मेंस भी देने लगे। एक बार वो कोलंबिया यूनिवर्सिटी गए। यहां उनकी मुलाकात प्रियम्वदा पटेल से हुई। दोनों में प्यार हुआ और यूएस में ही  1950 में दोनों ने शादी कर ली। 1952 में उनका बेटा तेज हजारिका हुआ। 1953 में हजारिका अपने परिवार के साथ भारत लौट आए। लकिन दोनों ज्यादा समय तक साथ नहीं रह पाए। भारत आकर हजारिका ने गुवाहाटी यूनिवसिर्टी में टीचर की जॉब की। 

विज्ञापन

10 साल की उम्र में भूपेन हजारिका ने गया था पहला गाना, 1000 गाने लिख अमर हुआ असम का ये कलाकार

PM Modi gifts northeast the musician Bhupen Hazarika Bridge
भूपेन हजारिका

बहुत समय तक वो टीचर की नौकरी नहीं कर पाए और रिजाइन दे दिया। पैसों की तंगी की वजह से उनकी पत्नी प्रियंबदा ने उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद हजारिका ने म्यूजिक को ही अपना साथी बना लिया। उन्होंने रुदाली, मिल गई मंजिल मुझे, साज, दरमियां, गजगामिनी, दमन और क्यों जैसी सुपरहिट फिल्मों में गीत दिए। हजारिका ने अपने जीवन में एक हजार गाने और 15 किताबें लिखीं। इसके अलावा उन्होंने  स्टार टीवी पर आने वाले सीरियल 'डॉन' को प्रोड्यूस भी किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed