बॉलीवुड एक्ट्रेस
तापसी पन्नू फिल्म नाम शबाना की सफलता से बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने अपने काम के बीच से ब्रेक लेकर बहन शगुन पन्नू का जन्मदिन मनाया। बहन का जन्मदिन मनाने वह बैंकॉक पहुंच गयीं।
तापसी ने न सिर्फ अपनी बहन का बर्थडे सेलिब्रेट किया बल्कि वह नाम शबाना की सक्सेस को भी खूब एंन्जॉय करती नजर आईं।
इसी के साथ बॉलीवुड में तापसी ने अपनी जर्नी के चार साल भी पूरे कर लिए हैं। लगातार काम और फिल्मों के प्रमोशन के चलते तापसी को पिछले काफी समय से अपने लिए टाइम नहीं निकाल पा रही थीं।
बैंकॉक में तापसी अपनी बहन और कुछ क्लोज फ्रेंड के साथ एडवेंचर स्पोर्ट एक्सप्लोर करती दिखाई दीं।
गौरतलब है कि नाम शबाना साल 2015 में आई फिल्म बेबी का सीक्वल है। 2015 में आई बेबी ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। बल्कि यह फिल्म क्रिटिक्स को भी काफी पसंद आई थी।