मनोरंजन जगत से हर रोज नई खबरें सामने आती रहती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में फोटोज ऑफ द डे के जरिए हम आपको इंडस्ट्री में हुई हर अपडेट की जानकारी देते हैं, जिसे सितारे अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। तो चलिए 10 तस्वीरों में बताते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट...
Photos of the Day: साड़ी में श्वेता तिवारी की शोख अदाएं और दिशा का सिजलिंग अवतार, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
दिशा पाटनी
दिशा पाटनी अपने लुक्स के चलते अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही मे अभिनेत्री ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह ब्लैक हाई थाई स्लिट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। तस्वीरों में दिशा का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
जाहन्वी कपूर
अभिनेत्री जाहन्वी कपूर इन दिनों अपने फिल्म बवाल की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल में में अभिनेत्री ने अपने कोस्टार वरुण धवन के साथ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों एक गाड़ी पर कमाल का पोज देते नजर आ रहे हैं। फोटो में जाहन्वी इंस्टाग्राम और रियलिटी दिखा रही हैं।
श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी अक्सर अपनी तस्वीरों से फैंस को दीवाना बना देती हैं। अभिनेत्री वेस्टर्न ही नहीं ट्रेडिशनल आउटफिट में भी बड़ी-बड़ी हीरोइन को टक्कर देती हैं। हाल ही में श्वेता ने व्हाइट साड़ी में अपने तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आ रही हैं।
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है। वहीं, अब कटरीना ने अपने गर्ल गैंग के साथ मस्ती करते हुए तस्वीर शेयर की है, जिसमें तीनों सहेलियां एक यॉट पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। तस्वीर में कटरीना कैफ की मुस्कान फैंस का दिल जीत रही है।