बॉलीवुड से हर रोज कुछ न कुछ खबरें सोशल मीडिया पर आती रहती हैं। सितारे आए दिन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं। एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से जुड़े लोग अपनी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारियों को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस तक पहुंचाते हैं। आज भी कई सेलिब्रिटीज ने अपने जीवन के खूबसूरत लम्हों को फैंस के साथ साझा किया है, जिन्हें देख हम जैसे लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। तो चलिए 10 तस्वीरों के जरिए आपको बताते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट।
Photos Of The Day: बिकिनी ब्लाउज में पलक तिवारी का बोल्ड अंदाज और वाणी का सिजलिंग अवतार, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर अपनी फिल्म 'शमशेरा' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। 22 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म में वह पहली बार रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। अपनी हॉटनेस को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली वाणी ने हाल में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक बार फिर उनका सिजलिंग लुक दिखाई हे रहा है। प्लाजो और पतली पट्टियों वाला डीप नेक लॉन्ग कुर्ता पहने वाणी तस्वीरों में कातिलाना पोज देती नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस कृति सेनन भी अपनी गॉर्जियस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। लंबी हाईट वाली यह हसीना हर लुक में फैंस का दिल चुरा लेती है। हाल ही में कृति ने एक फोटोशूट से अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह अलग-अलग ड्रेस में अपनी अदाओं का जादू बिखेर रही हैं। किसी में कोट-पैंट तो किसी में कृति शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।
पूजा हेगड़े
साउथ से बॉलीवुड तक पहचान बनाने वाली अभिनेत्री पूजा हेगड़े भी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कर रही हैं। हाल ही में साझा की गई अपनी ब्लैक एंड वाइट फोटोज से वह सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रही हैं। इन तस्वीरों में खुले बालों में पूजा के फेस कट्स साफ नजर आ रहे हैं। वह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।
अभिनेत्री हिना खान अपने लुक को लेकर हमेशा चर्चा बटोरती हैं। अपने फैंस को अक्सर ही खूबसूरत लुक का तोहफा देने वाली हिना खान एक बार फिर एथनिक आउटफिट में सबका दिल जीतने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में पिंक कलर की गोल्डन कढ़ाईदार आउटफिट में कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। कानों में हैवी झुमके और हाथों में रिंग पहने हिना इन तस्वरों में किलर पोज देती नजर आ रही हैं। हमेशा की तरह फैन्स हिना खान की इन फोटोज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।