Photos of the Day: बैकलेस ड्रेस में मौनी ने किया घायल और रकुल का धाकड़ अंदाज, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कृति खरबंदाअब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाउसफुल 4 में वह अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। इस बीच आज कृति ने डेनिम शर्ट में अपनी तस्वीर पोस्ट की है। फोटो मे वह शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं।
हाल ही में मौनी रॉय फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। एक्ट्रेस ने आज अपनी बैकलेस ड्रेस में तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में मॉनी काफी बोल्ड नजर आ रही हैं।
बॉलीवुड की बेबी डॉल यानी सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किया करती हैं। आज सनी ने अपनी तीन तस्वीरें शेयर की हैं। शॉर्ट ड्रेस में वह काफी सुंदर लग रही हैं।
भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। कार्तिक जल्द ही कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। गुरुवार को उन्होंने भाई दूज की तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक फोटो में वह अपनी बहन का आशीर्वाद लेते हुए भी दिख रहे हैं।