मनोरंजन जगत से रोजाना नई खबरें सामने आती रहती हैं। वहीं फैंस भी यह जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं कि बॉलीवुड की इस चकाचौंध भरी दुनिया में क्या कुछ चल रहा है। सितारे भी फैंस के साथ खुद से जुड़ी अपडेट्स को साझा करते रहते हैं। तो चलिए फोटोज ऑफ द डे में दस तस्वीरों के जरिए जानिए कि आपके पसंदीदा सितारों ने आज क्या अपडेट दिया है।
2 of 10
जैकलीन फर्नांडिज
- फोटो : insta
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस अपनी फिल्म 'विक्रांत रोणा' को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आज उन्होंने अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह व्हाइट कलर के वन शोल्डर आउटफिट में दिख रही हैं। उनकी कातिलाना अदाएं किसी को भी घायल करने के लिए काफी हैं।
3 of 10
कटरीना विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल ने आज अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कटरीना कैफ के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों काफी क्यूट लग रहे हैं। इस तस्वीर में कपल को ऑल व्हाइट आउटफिट में देखा जा सकता है। अभिनेत्री करीना पति विक्की कौशल की तरफ देखकर मुस्कुरा रही हैं। वहीं, विक्की ने आंखों पर सनग्लासेस लगा रखे हैं। यह तस्वीर बेशक सिंपल है लेकिन इसमें भी दोनों की केमिस्ट्री साफ झलक रही है।
4 of 10
रणवीर सिंह
- फोटो : social media
अभिनेता रणवीर सिंह को उनके जुदा अंदाज के लिए जाना जाता है। चाहें फिल्में हो या फिर असल जिंदगी वह हमेशा अपने अलग हटकर स्टाइल के चर्चा में रहते हैं। फिलहाल आज एक्टर ने अपनी जो तस्वीर साझा की है उसमें वह अपने टोन्ड सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं।
5 of 10
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री जान्हवी कपूर इस समय अपनी फिल्म 'गुडलक जैरी' को लेकर चर्चा में हैं। इस समय वह फुर्सत के पल निकालकर पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में वक्त बिता रही हैं। जहां से उन्होंने खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं।