मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों में तो ज्यादातर लोगों की दिलचस्पी होती है, वहीं सेलिब्रिटीज की निजी जिंदगी में क्या कुछ चल रहा है, ये जानने के लिए भी फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। फिल्मी दुनिया से हर रोज नई नई जानकारियां सामने आती रहती हैं, वहीं सेलेब्स भी खुद से जुड़ीं जानकारियां साझा करते रहते हैं। तो चलिए 'फोटोज ऑफ द डे' के माध्यम से जानते हैं कि आज किस सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।
2 of 11
दिशा पाटनी
- फोटो : insta
अभिनेत्री दिशा पाटनी अक्सर अपनी सिजलिंग अवतार में अपनी तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ाती रहती हैं। आज भी एक्ट्रेस बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को ब्लैक कलर की ब्रालेट आउटफिट में अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है।
3 of 11
रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : insta
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह भी अपनी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने येलो कलर के आउटफिट में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह कातिलाना अंदाज में नजर आ रही हैं। वन शोल्डर आउटफिट में अपनी टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
4 of 11
तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : insta
टीवी की एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अपनी प्रोफेशनल से लेकर निजी जिंदगी तक को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। तेजस्वी प्रकाशन को ब्लैक कलर के शानदार गाउन में पोज करते देखा जा सकता है। गिल्टरी मेकअप, ईयरिंग्स और स्ट्रेट हेयर के साथ एक्ट्रेस एलिगेंट लुक में दिखाई दे रही हैं।
5 of 11
रितेश देशमुख
- फोटो : insta
अभिनेता रितेश देशमुख ने आज एथनिक आउटफिट में तस्वीरें शेयर की हैं। वह व्हाइट कलर के प्रिंटेड कुर्ते और फॉर्मल पेंट में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अभिनेता ने कैरट कलर का श्रग कैरी किया है। इसके साथ उन्होंने जानकारी दी है कि वह किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं।