बॉलीवुड की दुनिया चकाचौंध से भरी हुई है। लोग हमेशा से ही फिल्मी दुनिया और अपने चहेते सितारों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। चाहे वह सेलेब्स की निजी जिंदगी हो या फिर उनकी प्रोफेशनल लाइफ फैंस हर एक चीज से अपडेट रहना चाहते हैं और सितारे भी अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया के जरिए कई पोस्ट साझा करते रहते हैं। तो चलिए 10 तस्वीरों से जानते हैं कि आज आपके पसंदीदा सितारे ने क्या अपडेट दिया है।
2 of 10
अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर
- फोटो : insta
सबसे पहले बात करेंगे खिलाड़ी कुमार की। अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पृथ्वीराज' के प्रमोशन में लगे हुए हैं। फिल्म में उनके अपोजिट मिस यूनिवर्स मानुषी छिल्लर रानी संयोगिता के किरदार में दिखाई देने वाली हैं। अब अक्षय कुमार ने मानुषी संग अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है।
3 of 10
दिशा पाटनी
- फोटो : Instagram
दिशा पाटनी हमेशा ही अपने ग्लैमरस और बोल्ड लुक के लिए सुर्खियों में रहती हैं। अब एक बार फिर से उन्होंने लाल रंग की ड्रेस में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह हॉट अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं।
4 of 10
नेहा धूपिया, अंगद बेदी
- फोटो : insta
अभिनेत्री नेहा धूपिया प्रोफेशनल लाइफ से लेकर निजी जिंदगी तक पर खुलकर बोलने के लिए जानी जाती हैं। वह भले ही फिल्मों में नजर आ आती हों लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नेहा ने आज पति अंगद बेदी संग रोमांटिक अंदाज में तस्वीरें शेयर की हैं। ऑल ब्लैक लुक में दोनों ही बेहद अच्छे लग रहे हैं।
5 of 10
तमन्ना भाटिया
- फोटो : insta
साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी अपने लुक से लोगों के होश उड़ा देती हैं। कान फिल्म फेस्टिवल में उन्होंने खूब लाइम लाइट लूटी और अब करण जौहर के बर्थडे सेलिब्रेशन में भी वह सिजलिंग लुक में दिखाई दीं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं। पिंक शिमरी आउटफिट में उनका ग्लैमरस अंदाज देख फैंस खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पा रहे हैं।