लंबे समय से बॉलीवुड फिल्मों में नजर नहीं आईं एक्ट्रेस पायल रोहतगी इन दिनों सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियोज और ट्वीट की वजह से चर्चा में रहती हैं। पायल रोहतगी कई बार बॉलीवुड के दूसरे सेलेब्स को भी निशाने पर लेती रही हैं। अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा पर भड़क उठी हैं। पायल ने साक्षी मिश्रा के वीडियो को सोच-समझकर साजिश के तहत उठाया गया कदम बताया।
2 of 5
Payal Rohatgi
- फोटो : social media
पायल रोहतगी ने कहा कि 'साक्षी मिश्रा ने एक ऐसे आदमी से शादी की जो उम्र में उससे दोगुना बड़ा है। वो अपने परिवार के खिलाफ गईं लेकिन अपने वीडियो में वो राजनीति शब्द का इस्तेमाल कर रही हैं, जो ये दिखाता है कि वो कोई भोली-भाली, नासमझ लड़की नहीं हैं। उसने सोच-समझकर ये वीडियो बनाया।'
3 of 5
payal rohtagi
- फोटो : instagram
पायल ने आगे कहा कि 'उसे अच्छे से पता है कि अगर जातिवाद का मुद्दा उठता है तो ये वीडियो जल्दी ही वायरल हो जाएगा। टीवी चैनल पर इस वजह से लाइव बहस चल रही है क्योंकि उसके पिता बीजेपी के विधायक हैं। मुझे लगता है कि साक्षी मिश्रा ने यह फैसला बहुत सोचकर किया है। उसने शायद यह सोचा होगा कि इस तरह से वो न्यूज में बनी रहेगी।'
4 of 5
payal rohtagi
- फोटो : social media
पायल कहती हैं कि 'साक्षी मिश्रा ने जिस लड़के के साथ शादी की है उसके बारे में कई गलत चीजें पता चल रही हैं। पता चला है कि लड़के की पहली सगाई टूट गई थी। ऐसे में किसी 19 साल की लड़की के माता-पिता का परेशान होना जायज है। मुझे लगता है कि लड़की का ब्रेन वॉश हुआ है। लड़का किसी भी जाति का हो इससे दिक्कत नहीं है लेकिन बहस इस पर हो रही है और सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।'
5 of 5
payal rohtagi
- फोटो : social media
पायल ने कहा- 'हमारे धर्म में जातिवाद नहीं है बल्कि राजनीति करने वाले नेताओं द्वारा इसे बढ़ावा दिया गया है। जानबूझकर मीडिया में ऐसी खबरें चलाई जा रही हैं क्योंकि यूपी में बीजेपी की सरकार है। इस तरह की खबरें दिखाती हैं कि कैसे कई पत्रकार एंटी नेशनल हैं।'