परवीन बाबी (Parveen Babi) की आज पुण्यतिथि है। 4 अप्रैल, 1949 को एक मिडिल क्लास मुस्लिम परिवार में जन्मी परवीन की आज ही के दिन 2005 में मौत हो गई थी। एक जमाने में सुपरस्टार रहीं परवीन अपने आखिरी दिनों में अकेली पड़ गई थीं। वह एक ऐसी अदाकारा थीं जिनकी चर्चा उनकी फिल्मों से ज्यादा उनकी जिंदगी पर होती रही है।
2 of 9
परवीन बाबी
- फोटो : Twitter
परवीन बाबी (Parveen Babi) की जिंदगी के साथ उनकी मौत भी रहस्यमयी रही। वह सीजोफ्रेनिया बीमारी की चपेट में आ गई थीं जिससे उनकी जिंदगी तनावग्रस्त हो गई थी। उन्होंने शादी नहीं की थी, लेकिन कहा जाता रहा कि महेश भट्ट, कबीर बेदी एवं डैनी से उनका रिलेशन रहा था। कबीर बेदी के लिए तो परवीन बाबी ने अपना करियर तक छोड़ दिया था।
परवीन बाबी को फिल्म निर्देशक बीआर इशारा ने पहली बार क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के साथ 1973 में फिल्म 'चरित्र' में मौका दिया। फिल्म तो फ्लॉप हो गई, लेकिन परवीन बाबी सुपरहिट हो चलीं।
4 of 9
परवीन बाबी
- फोटो : Pinterest
परवीन बाबी को पहली कामयाबी 'मजबूर' फिल्म में मिली अमिताभ बच्चन के साथ 1974 में। टाइम के कवर पर जगह पाने वाली पहली बॉलीवुड कलाकार परवीन बाबी थीं।
5 of 9
परवीन बाबी
- फोटो : Twitter
'द इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इंडिया' में परवीन ने अपना एक संस्मरण लिखा था- "मेरा करियर इससे बेहतर कभी नहीं रहा। मैं नंबर एक की रेस में हूं। बंबई में कोई ऐसी फिल्म नहीं बन रही है, जिसमें परवीन बाबी ना हो। लोग मेरी इस कामयाब वापसी से चकित हैं। कई लोग इसे मेरा लक बता रहे हैं, लेकिन मैं आपको बताना चाहती हूं कि इसमें लक की कोई बात नहीं है, ये बिल्कुल पसीना और आंसू है जो टूटे दिल के साथ कठिन मेहनत से आई है।''