{"_id":"62dc2fbe0dfd1b2dae0d7132","slug":"parineeti-chopra-share-priyanka-chopra-unseen-birthday-photos-said-it-will-take-lifetime-to-forget","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Parineeti Chopra: परिणीति ने शेयर की प्रियंका के जन्मदिन की तस्वीरें, बोलीं- ये 48 घंटे भूलने में जिंदगी लगेगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Parineeti Chopra: परिणीति ने शेयर की प्रियंका के जन्मदिन की तस्वीरें, बोलीं- ये 48 घंटे भूलने में जिंदगी लगेगी
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपना 40वां जन्मदिन बड़े ही जबरदस्त अंदाज में सेलिब्रेट किया है। प्रियंका का जन्मदिन खत्म हो चुका है, लेकिन ऐसा लग रहा है चोपड़ा सिस्टर्स पर अभी भी पार्टी का खुमार चढ़ा हुआ है। कल प्रियंका ने पार्टी की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की थीं। वहीं, अब परिणीति चोपड़ा ने भी जन्मदिन की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सभी मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
2 of 4
प्रियंका चोपड़ा की पार्टी में परिणीति और उनके दोस्त
- फोटो : Instagram
परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। प्रियंका के जन्मदिन की पार्टी मेक्सिको में हुई थी। किसी तस्वीर में परिणीति और प्रियंका गॉगल्स लगाकर और पाउट करके सेल्फी लेती नजर आ रही हैं, तो किसी में सभी अपने दोस्तों के साथ पूल में पार्टी कर रहे हैं। तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ने येलो कलर का बिकिनी टॉप, मैचिंग स्कर्ट और हेडस्कार्फ पहन रखा हैl वहीं, परिणीति व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं।
परिणीति चोपड़ा ने जो तस्वीरें साझा की हैं उनके दोनों बहन और निक जोनस एक प्राइवेट जेट में बैठे नजर आ रहे हैं। तो किसी में निक, प्रियंका और परिणीति सेल्फी लेते नजर आ रही हैं। परिणीति ने दो बार में कई सारे तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ परिणीति ने लिखा, 'बर्थडे फोटो डम्पl हमने लगातार 48 घंटे सेलिब्रेट किया है। जेट लैग, टैकोस, हग्स, हंसी और समुद्र का बवंडर। इस सबसे उबरने में एक हफ्ता लगेगा और भूलने में पूरी जिंदगी। हैप्पी बर्थडे टू वर्ल्डस देसी गर्ल लेकिन मेरी मिमी दीदी, आई लव यूl'
प्रियंका चोपड़ा की पार्टी में परिणीति और उनके दोस्त
- फोटो : Instagram
परिणीति चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित फिल्म 'ऊंचाई' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, सारिका और डैनी डेन्जोंगपा मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो वह फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।