फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोवा से वापस लौटीं परिणीति चोपड़ा, आते ही बताया बहन प्रियंका और निक के रिश्ते का सच

Wed, 27 Jun 2018 10:10 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 27 Jun 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
parineeti chopra revealed the truth about priyanka chopra and nick jonas relation
Priyanka Chopra Nick Jonas

इन दिनों बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा और उनके ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस की खूब चर्चा हो रही है । पिछले साल मेट गाला के रेड कार्पेट पर दोनों को पहली बार साथ देखा गया था । तब किसी ने नहीं सोचा था कि बात अफेयर से शुरू होते-होते शादी तक पहुंच जाएगी ।

parineeti chopra revealed the truth about priyanka chopra and nick jonas relation
Priyanka Chopra Nick Jonas

जी हां, प्रियंका चोपड़ा शादी करने जा रही हैं। प्रियंका, निक को लेकर भारत आई हैं । निक भारत आकर सबसे पहले प्रियंका की मां और परिवारवालों से मिले । इसके बाद ये कपल अपने परिवार के साथ गोवा निकल गया । साथ में प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा भी थीं ।

parineeti chopra revealed the truth about priyanka chopra and nick jonas relation
priyanka chopra

अभी प्रियंका और निक गोवा में ही हैं लेकिन उनकी सगाई की खबर आ गई है । खबरों की मानें तो प्रियंका और निक अगले महीने सगाई करने वाले हैं । परिणीति, गोवा से लौट आई हैं और अब उन्होंने निक और प्रियंका के रिश्ते की हकीकत दुनिया को बताई है ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
parineeti chopra revealed the truth about priyanka chopra and nick jonas relation
priyanka chopra

एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए परिणीति ने कई सारी बातें बताईं । उन्होंने कहा, 'मेरी प्रियंका के साथ मुलाकात बहुत लंबे समय बाद हुई है । वह इस बार अमेरिका में काफी समय तक थीं । जब वो भारत आती थीं तो मैं शूटिंग के सिलसिले में बहार रहती थी । इस वजह से हमारी मुलाकात नहीं हो पाती थी ।'

विज्ञापन
parineeti chopra revealed the truth about priyanka chopra and nick jonas relation
priyanka chopra

निक के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, 'यह बहुत सही समय था सभी के साथ रहने के लिए । यह किसी फैमिली ट्रिप की तरह था जहां हमारे साथ दोस्त भी मौजूद थे । दरअसल ये एक दोस्तों और परिवार वाला ट्रिप था । छोटा और अच्छा । मैं वहां 24 घंटों तक थी और मैंने बहुत अच्छा वक्त बिताया ।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed