{"_id":"6510214da9157ab3c90240f6","slug":"parineeti-chopra-raghav-chadha-wedding-photos-couple-looked-beautiful-in-white-marriage-dress-see-viral-pics-2023-09-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Parineeti Raghav Wedding Pics: एक-दूजे के हुए राघव-परिणीति, शादी की पहली तस्वीरें देख नहीं हटेगी आपकी नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Parineeti Raghav Wedding Pics: एक-दूजे के हुए राघव-परिणीति, शादी की पहली तस्वीरें देख नहीं हटेगी आपकी नजर
आखिरकार वह शुभ घड़ी आ ही गई, जब सबकी चहेती अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के युवा सांसद राघव चड्ढा हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए। दोनों धूमधाम से आज यानी 24 सितंबर को पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस क्यूट कपल की शादी पिछले काफी समय से सुर्खियां बटोर रही थी और आखिरकार आज हाई सिक्योरिटी के बीच दोनों की शादी की सभी रस्में आनंद पूर्वक संपन्न हुईं। ऐसे में फैंस दोनों की शादी की तस्वीरें देखने के लिए उत्सुक थे। इस बीच अब दोनों की शादी की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं।
2 of 5
राघव-परी
- फोटो : सोशल मीडिया
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा पिछले कुछ महीनों में बॉलीवुड के पॉवर कपल बन गए हैं। दोनों की जोड़ी पर फैंस की निगाह तब पड़ी थी, जब दोनों को एक-साथ लंच डेट एंजॉय करते देखा गया था। उस दिन के बाद से ही दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी थीं। लेकिन इस बात पर न तो राघव ने मुहर लगाई था न ही परिणीति ने। हालांकि, कुछ समय पहले दोनों ने सगाई कर जिंदगी भर एक-दूजे का साथ निभाने की कसम खा ली थी। इसके बाद आज दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में धूमधाम से शादी की, जिसकी पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। यह कपल तस्वीरों में बहुत ही प्यारा लग रहा है।
3 of 5
राघव-परी
- फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति चोपड़ा ने बी-टाउन से दूर एक पॉलीटिशियन को अपना हमसफर चुना। उनसे पहले भी कई एक्ट्रेस राजनेता संग घर बसा चुकी हैं और बेहतर शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं। कुछ ने शादी के बाद एक्टिंग करियर को हमेशा के लिए अलविदा भी कह दिया। अभिनेत्री की शादी की तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
परी-राघव
- फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति चोपड़ा अब ऑफिशियली मिसेज चड्ढा बन चुकी हैं। 24 सितंबर को आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ उनकी शादी हुई। यह बिग फैट पंजाबी वेडिंग को करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में संपन्न हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।