बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्तूबर 1988 को हुआ था। परिणीति पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर आज इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। हालांकि उनसे पहले उनकी बड़ी बहन (कजिन) प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री में अपने कदम जमा चुकी थीं। लेकिन परिणीति ने कभी उनका सहारा नहीं लिया। जो भी किया अपनी काबिलियत से किया। परिणीति के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें...
2 of 5
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : Instagram
परिणीति कभी फिल्म इंडस्ट्री में नहीं आना चाहती थीं। उन्होंने बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में लंदन से ऑनर्स डिग्री प्राप्त की थी। वो इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। साल 2009 में आर्थिक मंदी का दौर आया और परिणीति वापस इंडिया आ गईं। यहां आने के बाद उन्होंने यशराज फिल्म्स में बतौर इंटर्न काम करना शुरू किया। बाद में उन्होंने पीआर मैनेजर के तौर पर काम किया।
3 of 5
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा
- फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा को एक्टिंग करता देख परिणीति को भी एहसास हुआ कि वो भी ये कर सकती हैं। उन्हें भी एक बार तो हाथ आजमाना चाहिए। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग स्कूल ज्वाइन किया और यशराज बैनर के तले तीन फिल्मों का कॉन्ट्रेक्ट साइन किया। साल 2011 में परिणीति ने रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' में साइड रोल किया। उनकी अदाकारी को खूब पसंद भी किया गया। इसके बाद ही तुरंत साल 2012 में उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'इशकजादे' में बतौर मुख्य कलाकार डेब्यू किया। इस फिल्म के लिए परिणीति को स्पेशल मेंशन नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। पहली ही फिल्म से परिणीति की किस्मत चमक गई।
4 of 5
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद परिणीति ने शुद्ध देसी रोमांस, हंसी तो फंसी, गोलमाल अगेन जैसी कई फिल्में कीं। लेकिन इन सभी फिल्मों के बाद परिणीति एक साल तक बड़े पर्दे से गायब रहीं लेकिन वो अपनी मर्जी से फिल्मों से दूर नहीं थी। उन्होंने निर्देशकों के दबाव में आकर पर्दे से दूरी बनाई और पूरी जद्दोजहद केवल अपना वजन कम करने में लगा दी। दरअसल जब परिणीति को फिल्मों में उम्मीद के मुताबिक कामयाबी नहीं मिली तो इसकी एक वजह उनका भारी शरीर भी माना गया।
5 of 5
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : Instagram
परिणीति ने ठान लिया कि वो स्लिम होकर रहेंगी। इसके लिए परिणीति ने डेटॉक्स प्रोग्राम को फॉलो किया। ये वजन कम करने की एक विधि है। जो ऑस्ट्रिया में की जाती है। इसमें कोई सर्जरी नहीं की जाती। इसका नतीजा भी उनकी फिटनेस पर दिखा और आज परिणीति फिटेस्ट एक्ट्रेस में से एक हैं।
पढ़ें: पढ़ाई छोड़ पिता के थियेटर में मजदूर की तरह काम करते थे शम्मी कपूर, इतनी मिलती थी पगार