फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   pakistani actors ban in bollywood

बॉलीवुड में बैन हो गए पाकिस्तानी कलाकार

Fri, 30 Sep 2016 12:12 PM IST
अमित कर्ण। अमर उजाला मुंबई।
अमित कर्ण। अमर उजाला मुंबई। Updated Fri, 30 Sep 2016 12:12 PM IST
विज्ञापन
pakistani actors ban in bollywood

उड़ी आतंकी हमले की आंच पाकिस्तानी कलाकारों को लगातार झुलसा रही है। पहले राज ठाकरे की पार्टी मनसे उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही थी, अब फिल्म निर्माताओं के संगठन ‘इंडियन मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन’ (इम्पा) ने पाकिस्तानी कलाकारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उन्होंने पाकिस्तानी कलाकारों के हिंदी फिल्म जगत में काम करने पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


संगठन के अध्यक्ष और निर्माता टीपी अग्रवाल के मुताबिक, ‘इम्पा ने अपनी 87वीं आम सभा में इस आशय का प्रस्ताव पारित किया है। इसके तहत हमारे संगठन से जुड़े निर्माता अपनी किसी फिल्म में पाकिस्तानी कलाकारों को काम नहीं देंगे। फिल्म निर्माता और इम्पा के सदस्य अशोक पंडित ने कहा, ‘‘इम्पा उड़ी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देता है।
विज्ञापन


इसने यह महसूस किया कि इसकी राष्ट्र की तरफ भी जिम्मेदारी है और प्रस्ताव पारित किया गया कि हालात सामान्य होने तक पाकिस्तानी कलाकारों और टेक्नीशियंस के काम करने पर प्रतिबंध रहेगा।’ गौरतलब है कि इससे पहले राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने पाकिस्तानी कलाकारों को 48 घंटे भीतर देश छोड़ने का अल्टीमेटम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड में बैन हो गए पाकिस्तानी कलाकार

pakistani actors ban in bollywood

बेंगलुरु में भी मनसे का तांडव
मनसे ने पाकिस्तानी कलाकारों का पीछा बैंगलोर तक किया। वहां फैजल खान की एक फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री मीरा के काम करने की खबर मिली थी।

मनसे के कार्यकर्ता फिल्म के सेट पर धमक गए, लेकिन तब तक मीरा वहां से निकल चुकी थी। खबर है कि गुरुवार की शाम वे वहां से पहले मुंबई आईं और फिर दुबई निकल गईं। लिहाजा मनसे के कार्यकर्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा।

बॉलीवुड में बैन हो गए पाकिस्तानी कलाकार

pakistani actors ban in bollywood

कलाकार संगठन ने पल्ला झाड़ा

निर्माताओं के संगठन इम्पा के कदम पर कलाकारों के सबसे बड़े संगठन सिंटा ने चुप्पी साध ली है। वे इम्पा के कदम को सही या गलत कहने से कतरा रही है। सिंटा प्रमुख सुशांत सिंह ने कहा, 'यह मामला इम्पा और भारत सरकार के बीच का बन चुका है। सरकार ही इम्पा के कदम को सही या गलत कह सकती है। जो लोग सिंटा के मेंबर हैं, हम उनके हक के प्रति जवाबदेह हैं।

पाकिस्तान या किसी और देश के कलाकारों के पास वर्क परमिट है तो वे काम करने को मान्य हैं। मगर इम्पा निर्माताओं की बॉडी है। निर्माता अपनी फिल्मों में किसे रखना चाहते हैं या नहीं, वह उनका हक है। उसमें हम कुछ नहीं कर सकते। तीसरी चीज यह कि पाकिस्तानी कलाकारों के पास वर्क परमिट है, पर वे सिंटा के मेंबर नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed