'पद्मावत' में रणवीर सिंह का ये 'गंगनम स्टाइल' डांस वीडियो वायरल, इस वजह से हो रहा पॉपुलर
बता दें कि फिल्म पद्मावत में खलनायक खिलजी की भूमिका निभाने वाले रणवीर सिंह के एक फैन ने गाने खली-बली में रणवीर के डांस पर पैरोडी वीडियो बनाया है। दरअसल, गाने खली-बली को हटाकर उसमें गंगनन स्टाइल गाने को लगा दिया है। इस वीडियो को एक्टर जावेद जाफरी ने रणवीर सिंह को टैग कर शेयर किया है।
Reminds me of the #MasalaMix #ChannelV which my friends #SunilSahjwani and #ShahidSyed used to do brilliantly.
Well done. https://t.co/0uYMNOl3nC
बता दें कि बिग बी ने एक्टर के काम की तारीफ करते हुए उनके घर पर फ्लावर्स और लेटर भिजवाए. जिसे पाकर रणवीर सिंह की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने बिना देर किए बिग बी के सरप्राइज को ट्विटर पर फैंस के साथ शेयर किया। साथ ही कैप्शन में लिखा- मुझे मेरा अवॉर्ड मिल गया है।
बता दें कि रणवीर सिंह ने फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म बैंड बाजा बारात से 2010 में शुरुआत की थी और आज वे बॉलीवुड में बड़ी-बड़ी हस्तियों में गिने जाते हैं। ज्यादातर पीरियड फिल्म बनाने वाले फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म में पद्मावती और खिलजी के सीन को लेकर करणी सेना ने बड़ा बवाल काटा था।
याद हो तो फिल्म को करणी सेना के भारी हंगामे के बीच 25 को रिलीज किया गया था। फिल्म में शाहिद, रणवीर और दीपिका के काम को खूब सराहा जा रहा है। यहां तक कि दर्शकों को भी ये फिल्म बहुत भा रही है। दर्शकों का ये भी कहना था कि जिस बात को लेकर फिल्म का जबरदस्त विरोध किया गया ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला।