संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' ने ना केवल बॉक्स ऑफिस बल्कि प्रमोशनल कैप्पेन के जरिए इंटरनेट पर हंगामा मचा रखा है। हाल ही में इस फिल्म के 'खली बली' और 'बिन्ते दिल' गाने को ऑनलाइन डाला गया था जिसे कुछ ही घंटों में काफी अच्छा रिस्पांस मिला। वहीं अब इस फिल्म का एक और डायलॉग प्रोमो सामने आया हैं।
प्रोमो में रानी पद्मावती, राजा रावल रतन सिंह और अलाउद्दीन खिलजी के बातचीत के कुछ अंश दिखाए गए हैं। प्रोमो में जहां एक ओर राजा रावल रतन सिंह का किरदार निभा रहे शाहिद कपूर अलाउद्दीन खिलजी को राजपूत शान की बात कहते हुए दिखाई दे रहे हैं तो वहीं दीपिका इतिहास के पन्ने बदलने की बात कर रही हैं।
पद्मावती का किरदार निभाने वाली दीपिका अपने पति रावल रतन सिंह से कह रही हैं कि 'जब तलवार रख ही दी थी तो काट देते उसका सिर बदल देते इतिहास के पन्ने।' वहीं राजा कह रहे हैं कि 'इतिहास अपने पन्ने बदल सकता है लेकिन राजपूत अपने उसूल नहीं बदलते।'
अगली स्लाइड में देखिए वीडियो
इसे साथ ही कुछ सीन्स युद्ध के भी दिखाए गए हैं। आपको बता दें, यह फिल्म 25 जनवरी को काफी विरोध के बीच सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी लेकिन महज 2 हफ्तों के अंदर 200 करोड़ का आकड़ा जल्द ही छूने वाली है। हालांकि कुछ राज्यों में यह फिल्म अभी भी बैन है जिस वजह से फिल्म को करीब 50 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ रहा है।