{"_id":"5a72f1f54f1c1b8e238b6063","slug":"padmaavat-enters-the-rs-300-crore-club-at-the-worldwide-market","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office कलेक्शन: महज 7 दिनों में ही 300 करोड़ के पार पहुंची 'पद्मावत', यकीं नहीं तो देखो सबूत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office कलेक्शन: महज 7 दिनों में ही 300 करोड़ के पार पहुंची 'पद्मावत', यकीं नहीं तो देखो सबूत
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 01 Feb 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'पद्मावत' बॉक्सऑफिस में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। साउथ के फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बताया कि निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ने पहले ही हफ्ते में देश-दुनिया में कुल मिलाकर 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।
ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला के अनुसार फिल्म ने अपने पहले 7 दिनों में देश में 155 करोड़ का कारोबार कर लिया है। जिसका ग्रॉस 201.50 करोड़ रुपये होता है। साथ-साथ 'पद्मावत' विदेशों में अब तक 106.50 करोड़ का बिजनेस भी कर चुकी है। दोनों आंकड़ों को मिलाकर फिल्म की कमाई 308 करोड़ रुपये हो जाती है।
#Padmaavat 1st Week WW BO:#India :
— Ramesh Bala (@rameshlaus) February 1, 2018
Nett - ₹ 155 Crs
Gross - ₹ 201.50 Crs
Overseas:
Gross - ₹ 106.50 Crs [US $16.75 M]
Total - ₹ 308 Crs #Excellent @deepikapadukone @RanveerOfficial @shahidkapoor
शाहिद, रणवीर और दीपिका की दमदार एक्टिंग से सजी विवादित फिल्म 'पद्मावत' विदेशों में कामयाबी की नई इबारत लिख रही है। नॉर्थ अमेरिका में फिल्म ने अबतक 39.10 करोड़ का कारोबार कर लिया है। नॉर्थ अमेरिका में अपने ओपनिंग वीकेंड में 5 मिलियन की कमाई की है। इसके अलावा सिंगापुर, यूके, यूएस, कनाडा, न्यूजीलैंड और आयरलैंड में भी फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।
At the #NorthAmerican Box office, #Padmaavat has crossed $6 Million..
— Ramesh Bala (@rameshlaus) February 1, 2018
As of Wed - Jan 31st evening, $6,151,482 [₹ 39.19 Crs ]
With that, it has surpassed 2017's No.1 Hindi Grosser #TigerZindaHai - $ 5,920,011.. @deepikapadukone @RanveerOfficial @shahidkapoor
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि 'पद्मावत' 250 करोड़ के बजट में बनी हैं। इसके डिजिटल राइट्स 25 करोड़ में बेचे गए हैं। जबकि सैटेलाइट राइट्स 75 करोड़ रुपए में बिके। विदेश में रिलीज के लिए फिल्म को 50 करोड़ रुपए का सौदा किया गया है। इस तरह फिल्म रिलीज से पहले ही 206 करोड़ रुपए कमा चुकी है। फिल्म के बिजनेस के अलावा यदि बाकी चीजों की बात करें तो संजय लीला भंसाली को फिल्म को देश भर में रिलीज करने के लिए बड़ी लम्बी जद्दोजहद करनी पड़ी।