संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज का रास्ता अब पूरी तरह से साफ हो गया है। अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'पैडमैन' की रिलीज डेट आगे बढ़ा ली है। पैडमैन 9 फरवरी को रिलीज होगी।
अक्षय कुमार की दरियादिली का एहसान संजय लीला भंसाली उन्हें अपनी अगली फिल्म में कास्ट कर चुका सकते हैं। अक्षय ने भंसाली के लिए 'राउडी राठौर' और 'गब्बर इज़ बैक' जैसी फिल्में की हैं। ये दोनों ही फिल्में खासी सफल रही हैं।
सूत्रों के अनुसार जैसे ही 'पद्मावत' रिलीज होती है और भंसाली फ्री होते हैं तो जल्द ही इस पर काम शुरू हो सकता है। खबर है कि राउडी राठौर और गब्बर इज बैक की तरह भंसाली दक्षिण भारतीय फिल्म का हिंदी रिमेक अक्षय कुमार के साथ बनाएंगे।
अभी कल ही अक्षय कुमार ने प्रेस क्रॉन्फेंस कर कहा, 'भंसाली की फिल्म का पहले रिलीज होना जरूरी है। इनका काफी कुछ दांव पर लगा है।' इस पर संजय लीला भंसाली ने हाथ जोड़कर अक्षय का धन्यवाद किया। ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भंसाली ने बताया कि उनकी रिक्वेस्ट पर कैसे दो मिनट में अक्षय ने अपनी फिल्म की रिलीज टालने का फैसला ले लिया। कुछ ही दिन पहले पद्मावत के निर्माताओं ने अक्षय कुमार से मीटिंग की थी।