आमिर खान की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' चीन में रिलीज होते ही छा गई है। चीन में फिल्म ने रिलीज होते ही ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला शुरू कर दिया है। फिल्म की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस 83 करोड़ रु. की कमाई की थी लेकिन फिल्म ने चाइनीज बॉक्स ऑफिस पर दो दिन में 108.64 करोड़ रु. की कमाई कर ली है।
2 of 4
आमिर खान
- फोटो : Zee Music Company
शुक्रवार को सीक्रेट सुपरस्टार चीन में रिलीज की गयी। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 43.35 करोड़ का शानदार कलेक्शन पहले दिन किया। सीक्रेट सुपरस्टार इस कलेक्शन के साथ चीनी बॉक्स ऑफिस पर भी अव्वल नंबर बन गयी है। बताते दें कि सीक्रेट सुपरस्टार का ओपनिंग कलेक्शन दंगल से भी कहीं अधिक है।
आमिर खान चीन में बॉलीवुड का एक लोकप्रिय चेहरा बन गए हैं। हाल ही में आमिर ने कहा था कि चीनी और भारतीय प्रतिभाओं को एक फिल्म में काम करते देखना एक मजेदार अनुभव होगा। सीक्रेट सुपरस्टार 19 अक्टूबर 2017 को देश में रिलीज हुई थी।
आमिर खान की फिल्में खासतौर पर चीन में सफलता हासिल करती रही हैं। सीक्रेट सुपरस्टार जी स्टूडियोज, आकाश चावला और आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले आमिर खान और किरण राव द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में कश्मीर की जायरा वसीम प्रमुख भूमिका में हैं। उन्होंने इसमें इंसिया नाम की लड़की का किरदार निभाया है, जिसका सपना गायिका बनना है।