OTT Bold Actress: इस साल ओटीटी पर इन एक्ट्रेसेस ने बिखेरा बोल्डनेस का जलवा, सीन देख हैरान रह गए थे लोग
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आपको एक से एक बोल्ड सीरीज देखने को मिल जाएंगी।अन्वेशी जैन से लेकर अनुपमा प्रकाश तक ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बोल्डनेस के मामले में सभी को पीछे छोड़ दिया।
विस्तार
सेंसरशिप के जाल से दूरी के कारण ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आपको बोल्ड सीरीज की भरमार देखने को मिलेगी। क्रिएटिव फ्रीडम के नाम पर ऐड किए गए ये बोल्ड सीन कई बार कहानी की मांग के आधार पर होते हैं तो कई बार सिर्फ कंटेंट को बोल्ड बनाने के लिए ऐसा किया जाता है। वेब सीरीज की दुनिया में कई अभिनेत्रियों ने इस तरह के सीन करके अपनी बोल्ड इमेज बना ली है। अन्वेशी जैन से लेकर अनुपमा प्रकाश समेत ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिनका नाम इस सूची में शामिल हैं। तो चलिए साल खत्म होने से पहले एक नजर डालते हैं, ओटीटी की सबसे बोल्ड अभिनेत्रियों पर, जो स्क्रीन पर आते ही दर्शकों के दिलों की धड़कनें बढ़ा देती हैं।
अन्वेशी जैन
ओटीटी प्लेटफॉर्म ने कई अभिनेत्रियों को खूब शोहरत दिलाई। इनमें सबसे पहला नाम अन्वेषी जैन का आता है। उन्होंने एकता कपूर की एडल्ट वेब सीरीज गंदी बात में एक्टिंग की थी, जिसमें उन्होंने कई बोल्ड सीन दिए थे। गंदी बात के बाद वह 'बॉस: बाप ऑफ स्पेशल सर्विसेज' नाम की वेब सीरीज और 'जी द' फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। अन्वेशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं।
कस्तूरी छेत्री
इस लिस्ट में दूसरा बड़ा नाम कस्तूरी छेत्री का है, जो पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस हैं। चरमसुख वेब सीरीज में कस्तूरी छेत्री ने अपनी अदाओं का जादू इस कदर चलाया कि उनका नाम आज तक कोई नहीं भुला पाया है। बोल्डनेस की हर हद को पार करते हुए इस हसीना ने सीरीज में जमकर इंटीमेट सीन दिए, जिनकी चर्चा आज तक होती है।
आभा पॉल
आभा पॉल भी ओटीटी की दुनिया का बड़ा नाम हैं, जो अपनी बोल्डनेस के कारण सुर्खियों में बनी रहती है। अभिनेत्री आभा पॉल भी गंदी बात सीरीज में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वाह लोलिता पीजी हाउस और मस्तराम जैसी वेब सीरीज में भी बोल्ड किरदार निभाकर ओटीटी पर छा चुकी हैं। हर कोई उनकी सीरीज में दिए गए हसीन अदाओं पर फिदा है।
अंकिता दवे
गुजरात की रहने वाली अंकिता दवे की हॉट अदाओं का भी जवाब नहीं। अंकिता दवे पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस हैं। अभिनेत्री ने उल्लू ऐप की वेब सीरीज श्रृंगारदान में अपनी बोल्ड एक्टिंग को लेकर खूब चर्चा बटोरी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक एमएमएस कांड में उनका नाम आने के बाद वह सोशल मीडिया पर छा गई थीं।
अनुपमा प्रकाश
वेब सीरीज 'फर्जी काका' में बेहिचक जमकर बोल्ड सीन्स देने वाली अभिनेत्री अनुपमा प्रकाश को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। बता दें कि एक्ट्रेस सिजलिंग के साथ-साथ अपनी जबर्दस्त एक्सप्रेशंस की मल्लिका हैं। वह सीरीज फर्जी काका में अपने दमदार अभिनय के लिए काफी पॉपुलर हुई थी।
शाइनी दीक्षित
पेशे से टेलीविजन होस्ट और एक्ट्रेस हैं शाइनी दीक्षित। अभिनेत्री ने कई सीरीज में बोल्ड एक्ट्रेस को भूमिका निभाई है। सीरीज में अभिनेत्री की बोल्ड अदाएं दर्शकों को मदहोश कर देती हैं। शाइनी दीक्षित ने भी कई वेब सीरीज में अपनी बोल्ड अदाकारी का जलवा बिखेरा है। वह लाजवंती, तेरा क्या होगा आलिया, प्यार को हो जाने दो जैसी सीरीज में अपने अभिनय का जादू चला चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: कन्नड़ सिनेमा को 'KGF 2' से मिली मजबूती पर यश का बड़ा बयान, बोले- यह कन्नड़ सिनेमा का वर्ष है