आरआरआर फिल्म के नाटू नाटू गाने ने एक और इतिहास रच दिया है। इसकी झोली में ऑस्कर अवॉर्ड आ गया है। इस मौके पर एमएम कीरावनी ने स्पीच दी। उन्होंने कहा, 'मुझे भरोसा है। नाटू नाटू में जीतने की ताकत है। यह घमंड नहीं है। मैं एक संगीतकार के रूप में अपनी क्षमताओं को जानता हूं और मुझे पता है कि हर कंपोजिशन कैसा है। मुझे लगता है कि मैंने इस गाने में मैंने अच्छा प्रदर्शन किया है।'
2 of 5
नाटू नाटू गाने को मिला ऑस्कर
- फोटो : अमर उजाला
ऑस्कर सेरेमनी में कीरावनी ने इस गाने के बारे में भी जानकारी दी। एमएम कीरावानी ने ऑस्कर के स्टेज पर गाना गाते हुए स्पीच दी। उन्होंने कहा, 'इसे संभव बनाने के लिए शुक्रिया।' उन्होंने अपनी स्पीच में सभी का आभार जताया। कीरावानी जब स्पीच दे रहे थे तो उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। दूसरी तरफ, ऑस्कर के मंच पर सिंगर काल भैरव और हालु सिप्लिगंज ने नाटू नाटू गाने पर लाइव परफॉर्मेंस दी।
3 of 5
आरआरआर
- फोटो : social media
ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजलिस स्थित डोलबी थियेटर में हुआ। यह अवॉर्ड सेरेमनी भारत के लिए कई मायनों में खास रही। इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बतौर प्रेजेंटर अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुईं। इस बार भारत की झोली में दो ऑस्कर आए हैं। 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को शॉर्ट फिल्म डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में यह अवॉर्ड मिला है। वहीं, नाटू नाटू गाने को ओरिजनल सॉन्ग श्रेणी में अवॉर्ड मिला है।
4 of 5
ऑल दैट ब्रीथ्स
- फोटो : Social media
बता दें कि 95वें अकैडमी अवॉर्ड्स में भारत की तरफ से 'ऑल दैट ब्रीथ्स' को भी नॉमिनेट किया गया था। हालांकि, इस फिल्म के हाथ निराशा लगी है। शौनक सेन की ऑल दैड ब्रीथ्स को ऑस्कर नहीं मिल पाया। बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म कैटेगरी में नैवेल्नी ने बाजी मार ली।
5 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्कर के मंच पर दीपिका पादुकोण शानदार अंदाज में नजर आईं। ब्लैक कलर के आउटफिट में दीपिका बेहद हसीन लग रही हैं। बता दें कि अवॉर्ड फंक्शन में दीपिका ने काले रंग का ऑफ शोल्डर-फिश कट गाउन पहना है। उनके इस गाउन में ओपेरा ग्लव्स भी अटैच हैं। इसके साथ उन्होंने पर्ल नेकलेस कैरी किया।