फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Once again Taapsee's magic will be seen on OTT the decision of Akarsh Khurana's Rashmi Rocket will come on this day

OTT: फिर एक बार ओटीटी पर दिखेगा तापसी का तिलिस्म, आकर्ष खुराना की ‘रश्मि रॉकेट’ का इस दिन आएगा फैसला

Mon, 20 Sep 2021 02:30 PM IST
ललित फुलारा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 20 Sep 2021 02:30 PM IST
सार

कोरोना की दूसरी लहर खत्म होने के बाद देश में हिंदी फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस अभी मेहरबान नहीं हुआ है। ये और बात है कि इस दौरान हॉलीवुड फिल्मों ने सिनेमाघरों में हंगामा मचाया हुआ है और इन फिल्मों को खास दर्शक भी भारत में मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Once again Taapsee's magic will be seen on OTT  the decision of Akarsh Khurana's Rashmi Rocket will come on this day
फिल्मों ने पकड़ी ओटीटी की राह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ के बाद अभिनेत्री तापसी पन्नू की एक और फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर जारी हॉलीवुड सिनेमा के धमाल के बीच हिंदी फिल्मों के लगातार अपेक्षित कारोबार न कर पाने के चलते तमाम हिंदी दूसरी हिंदी फिल्मों ने भी हाल ही में सीधे ओटीटी का रास्ता पकड़ा है। सनी कौशल की डेब्यू फिल्म ‘शिद्दत’ ओटीटी पर जा चुकी है। तापसी पन्नू की ‘रश्मि रॉकेट’ भी ओटीटी की लाइन में लग चुकी है। तमाम और चर्चित फिल्में भी आने वाले दिनों में सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही हैं। इनमें अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘धमाका’ भी शामिल है।

विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर खत्म होने के बाद देश में हिंदी फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस अभी मेहरबान नहीं हुआ है। ये और बात है कि इस दौरान हॉलीवुड फिल्मों ने सिनेमाघरों में हंगामा मचाया हुआ है और इन फिल्मों को खास दर्शक भी भारत में मिल रहे हैं। दूसरी लहर के बाद रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों ‘शांग ची एंड द लीजेंड ऑफ टेन रिंग्स’ और ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 9’ ने भारत में स्थानीय फिल्मों से बेहतर कारोबार किया है। देसी फिल्मों में ‘बेलबॉटम’ से फिल्म वितरकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ये फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। ‘चेहरे’ और ‘थलाइवी’ तो पहला वीकएंड भी ठीक से नहीं गुजार पाईं और फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गईं।
विज्ञापन


 

Once again Taapsee's magic will be seen on OTT  the decision of Akarsh Khurana's Rashmi Rocket will come on this day
taapsee pannu - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

महाराष्ट्र के सिनेमाघर लगातार बंद होने और देश के दूसरे हिस्सों में भारतीय फिल्मों के लिए माहौल सही नहीं होने के चलते ही फिल्म निर्माता अब अपनी फिल्मों को सीधे ओटीटी पर रिलीज कर देने को ही सुरक्षित मान रहे हैं। सोमवार को सामने आई जानकारी के मुताबिक तापसी पन्नू की अरसे से चर्चित फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ दशहरा के मौके पर 15 अक्टूबर को सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी।
 

Once again Taapsee's magic will be seen on OTT  the decision of Akarsh Khurana's Rashmi Rocket will come on this day
रश्मि रॉकेट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ छोटे से गांव की एख ऐसी युवती की कहानी है जिसे कुदरत की एक खास नेमत मिली हुई है। आकर्ष खुराना निर्देशित ये फिल्म नंदा पेरियासामी की लिखी एक कहानी पर आधारित बताई जाती है। फिल्म की लेखन टीम में नंदा पेरियासामी के अलावा अनिरुद्ध गुहा और कनिका ढिल्लों भी शामिल हैं। कनिका ने ही तापसी की पिछली फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ भी लिखी थी।

 

विज्ञापन

Once again Taapsee's magic will be seen on OTT  the decision of Akarsh Khurana's Rashmi Rocket will come on this day
taapsee pannu - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ के अन्य कलाकारों में सुप्रिया पाठक, अभिषेक बनर्जी, प्रियांशु पेन्युली और सुप्रिया पिलगांवकर भी शामिल हैं। अपनी इस नई फिल्म के बारे में तापसी पन्नू कहती है, 'फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ एक अलग तरह से मेरे लिए खास है। आमतौर पर मेरे पास जब कोई फिल्म आती है तो इसके निर्देशक पूरी स्क्रिप्ट लेकर ही मुझसे संपर्क करते हैं। लेकिन, ये फिल्म सिर्फ एक लाइन के तौर पर मेरे पास चेन्नई में पहली बार आई। पहले दिन से ही हर कोई कहानी के बारे में इतना निश्चित था कि इसके लिए टीम बनाने में कभी भी किसी मोड़ पर दिक्कत नहीं आई। इस फिल्म को लेकर मुझे बेहद गर्व है।" 'रश्मि रॉकेट' 15 अक्टूबर को जी5 पर रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed