सिने जगत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले ओम पुरी का आज जन्मदिन है। ओम आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्म 'भवनी भवई', 'स्पर्श', 'मंडी', 'आक्रोश' और 'शोध' जैसी फिल्मों में ओमपुरी का सधा हुआ अभिनय दर्शकों के सिर चढ़कर बोला था। 18 अक्टूबर 1950 में जन्मे ओमपुरी का बचपन बड़े कष्टों के साथ बीता। आज हम ओम पुरी के बारे में कुछ ऐसे राज खोलेंगे जो आपने पहले कभी नहीं सुने होंगे।
B'Day Spcl: ओम पुरी ने 14 साल की उम्र में 55 साल की नौकरानी के साथ बनाए थे संबंध
ओम पुरी के घर की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि वो कोयला बीनकर अपना पेट भरते थे। इतना ही नहीं परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने सात साल की उम्र में एक ढाबे पर भी काम किया। यहां वो बर्तन धोने का काम करते थे। कुछ दिनों बाद ही मालिक ने उन पर चोरी का इल्जाम लगाया और नौकरी से निकाल दिया।
B'Day Spcl: ओम पुरी ने 14 साल की उम्र में 55 साल की नौकरानी के साथ बनाए थे संबंध
ओम पुरी जिस घर में रहते थे उसके पीछे एक रेलवे यार्ड था। रात के समय ओमपुरी घर से भागकर ट्रेन में सोने चले जाते थे। उन्हें ट्रेन से बड़ा लगाव था। इसीलिए वो बड़े होकर ट्रेन ड्राइवर बनना चाहते थे। कुछ समय बाद ओमपुरी पंजाब के पटियाला में अपनी नानी के घर पर चले आए।
B'Day Spcl: ओम पुरी ने 14 साल की उम्र में 55 साल की नौकरानी के साथ बनाए थे संबंध
ओमपुरी का जीवन विवादों से घिरा रहा है। ओम की पत्नी ने उन पर एक किताब लिखी थी। इसमें उन्होंने लिखा था कि ओमपुरी ने 14 साल की उम्र में घर की नौकरानी के साथ सेक्स किया था। पत्नी नंदिता ने किताब में खुलासा किया कि मामा के घर पर काम करने वाली 55 साल की नौकरानी से उन्हें प्यार हो गया था। नौकरानी भी उनका बहुत ख्याल रखती थी। एक दिन घर की लाइट गुल हो गई।
B'Day Spcl: ओम पुरी ने 14 साल की उम्र में 55 साल की नौकरानी के साथ बनाए थे संबंध
नौकरानी ने मौका देखकर उन्हें पकड़ लिया। तब ओमपुरी ने पहली बार नौकरानी के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। वो नौकरानी ओमपुरी का पहला प्यार थी। इस किताब का नाम है 'असाधारण नायक ओमपुरी'। ओमपुरी ने ननिहाल में ही अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पूरी की। इसी दौरान उनका रूझान अभिनय की तरफ हुआ। वह नाटकों में हिस्सा लेने लगे। ओमपुरी कॉलेज में पढ़ाई के साथ एक वकील के यहां मुंशी की नौकरी भी करते थे।