'छोटा बच्चा जान के ना कोई आंख दिखाना रे... टुपी-टुपी टप-टप' गाना तो हम सभी को याद ही है। 90 के दशक की फिल्म 'मासूम' का ये गाना आज भी सभी की जुबां पर रहता है। इस फिल्म में एक बच्चा भी था जिसके किरदार का नाम 'किशन' होता है, यह गाना उसी बच्चे पर फिल्माया गया है। यह चाइल्ड आर्टिस्ट उस समय काफी मशहूर रहा लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब ये बच्चा कहां है और इतने सालों बाद कैसा दिखता है?
2 of 5
ओमकार कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अभी भी शायद आपको याद ना आया हो, चलिए बता देते हैं। इस चाइल्ड आर्टिस्ट का नाम है ओमकार कपूर। ओमकार कपूर अब बड़े हो गए हैं और अब वो सिर्फ पहले की तरह क्यूट नहीं बल्कि काफी हैंडसम भी हो गए हैं। ओमकार कपूर ने जहां बचपन में कई फिल्मों में अपने अभिनय का हुनर दिखाया तो वहीं बड़े होकर भी वो सिनेमा में अपना दमखम दिखा रहे हैं।
3 of 5
ओमकार कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
ओमकार कपूर 90 के दशक में कई फिल्मों में नजर आए। 'जुड़वा' में उन्होंने छोटे सलमान खान का रोल किया तो 'हीरो नं-1' में गोविंदा के साथ दिखे। उसके बाद आई फिल्म 'जुदाई' जिसमें ओमकार अनिल कपूर और श्रीदेवी के बेटे के रूप में दिखाई दिए। 'मेला' और 'इंटरनेशनल खिलाड़ी' जैसी फिल्मों में नजर आने के बाद ओमकार फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर हो गए।
4 of 5
ओमकार कपूर
- फोटो : instagram
इसके बाद ओमकार नजर आए साल 2015 में आई फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' में। इस फिल्म में उन्होंने तरुण का किरदार निभाया था। सालों बाद अचानक ओमकार को देखकर दर्शक उन्हें पहचान नहीं पाए क्योंकि उनके लुक में काफी बदलाव आ गया था। लव रंजन की इस फिल्म में ओमकार की एक्टिंग की काफी सराहना हुई थी। हालांकि इस फिल्म से पहले साल 2014 में ओमकार एपिक चैनल के सीरियल 'सियासत' में नजर आए थे। लेकिन वहां बात कुछ खास बनी नहीं और न तो शो हिट हो पाया और न ही ओमकार।
5 of 5
ओमकार कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
ओमकार ने बचपन में कई फिल्मों में काम करने के बाद बीच में अपनी पढ़ाई के लिए ब्रेक ले लिया था। हालांकि इस दौरान भी उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से ज्यादा दूरी नहीं बनाई। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ओमकार ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर संजय लीला भंसाली, फराह खान और अहमद खान के साथ काम भी किया। 'प्यार का पंचनामा 2' के बाद ओमकार 'यू मी और घर' और 'झूठा कहीं का' फिल्म में नजर आए। लेकिन दोनों ही फिल्में चल ना सकीं।