क्या आप सभी को फिल्म
'3 इडियट्स' में
करीना कपूर का वो मंगेतर याद है जो बात-बात पर चीजों को पैसों से आंकने लगता है ? जिसके लिए पैसे ही सबकुछ हैं ? आमिर खान, आर. माधवन और करीना कपूर जैसे स्टार्स के बीच भी
करीना का मंगेतर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहा।
पर क्या आप जानते हैं कि करीना के मंगेतर का रोल प्ले करने वाला वो लड़का असल में कौन है ? आजकल क्या काम कर रहा है ?
करीना के मंगेतर का रोल निभाया था ऑलिवियर संजय लफोंट ने। ऑलिवियर संजय ने '3 इंडियट्स' में ये किरदार इतने इंप्रेसिव तरीके से निभाया कि असल जिंदगी में भी लोग उन्हें प्राइस टैग के नाम से पहचानते हैं...लेकिन असल में ऑलिवियर संजय एक जाने-माने लेखक हैं जो 'वॉरियर' नाम की एक नॉवेल लिख चुके हैं।
उनकी इस नॉवेल को 2014 की 20 सबसे बेहतरीन फिक्शन नॉवेल्स में भी शामिल किया गया। फिक्शन की दुनिया में ऑलिवियर संजय आज एक बड़ा नाम बन चुके हैं।
ऑलिवियर संजय एक हरफनमौला इंसान हैं। लेखक के अलावा वो थियेटर की दुनिया से भी जुड़े हुए हैं। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने थियेटर से ही की। इसके अलावा विज्ञापन की दुनिया में भी ऑलिवियर ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।