बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और न्यूकमर एक्ट्रेस बनिता संधू की फिल्म 'अक्टूबर' का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया गया था। अब इस फिल्म के पहले गाने 'ठहर जा..' का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर को शेयर करते हुए वरुण ने यह भी बताया कि इस गाने को 21 मार्च को रिलीज किया जाएगा।
आपको बता दें, सोमवार को ही इस फिल्म के 'थीम सॉन्ग' को रिलीज किया गया है। जिसके बाद मंगलवार को वरुण ने अपनी फिल्म के पहले गाने ठहर जा का टीजर भी रिलीज कर दिया है। हालांकि गाना 21 मार्च 2018 को रिलीज किया जाएगा। सिंगर अरमान मलिक ने इस गाने को गाया है।
बता दें, इस फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है। शूजित के साथ वरुण की यह पहली फिल्म है. वहीं बनिता भी इस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं। वरुण धवन की फिल्म 'अक्टूबर' रिलीज से पहले ही लोगों के दिलों पर छा गई है। जहां एक तरफ फिल्म के पोस्टर ने लोगों का दिल जीता तो वहीं फिल्म का ट्रेलर रिलीज के बाद से ही ट्रेडिंग में बना हुआ है। फिल्म एक लव स्टोरी है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि शूजित सरकार के डायरेक्शन में बनी 'अक्टूबर' महज 38 दिनों में कंप्लीट हुई है। फिल्म का आखिरी शेड्यूल मनाली में पूरा हुआ था। फिल्म की कहानी जूही चतुर्वेदी ने लिखी है और बनीता संधू फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।
फिल्म 13 अप्रैल 2018 को रिलीज हो रही है। बताया जा रहा है यह फिल्म छोटे बजट की है। हालांकि फिल्म की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आएगी। फिल्म की कहानी को देखते हुए वरुण धवन ने इस फिल्म को साइन किया और अपनी फीस आधी कर दी।