हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों में नूतन का नाम शामिल किया जाता है। वह अपनी बेहतरीन अदाकारी कई फिल्मों में दिखा चुकी हैं। अपने फिल्मी करियर में नूतन ने करीब 70 फिल्मों में काम किया। इस दौरान वह कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहीं। आज हम आपको नूतन से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
Nutan: जब कार को सड़क पर भूलकर पैदल घर चली आईं नूतन, किस्सा जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
अभिनेत्री नूतन से जुड़ा किस्सा खुद उनके बेटे मोहनीश बहल ने एक बार एक इंटरव्यू के दौरान सुनाया था। उन्होंने बताया था कि एक बार वह अपने दोस्तों से मुलाकात कर वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अचानक उन्हें अपनी मां की कार दिखाई दी। यह कार एक लॉन्ड्री के पास खड़ी थी।
Ant-Man Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई 'एंट-मैन' की रफ्तार, चौथे दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़
Filmy Wrap: आदित्य चोपड़ा के बयान से उर्फी खफा और कार्तिक की ब्रांड वैल्यू में गिरावट, पढ़ें मनोरंजन की खबरें
उन्होंने आगे बताया कि मैंने मां से पूछा कि क्या आप लॉन्ड्री गई थीं। उन्होंने कहा- ''हां मैं गई थी लेकिन अब तो मैं वापस आ गई हूं न।'' इस पर मोहनीश ने उनसे पूछा कि आपकी कार वहां क्या कर रही है। इस पर नूतन ने हैरानी जताते हुए मोहनीश से पूछा कि मैं वहां कार से गई थी क्या? मोहनीश ने आगे बताया कि मैं उनकी बात सुनकर हैरान रह गया था कि कोई कार रास्ते में भूलकर वापस पैदल घर कैसे आ सकता है।
Shehzada Box Office Collection: मंडे टेस्ट में फेल हुई 'शहजादा', कार्तिक की फिल्म ने चौथे दिन की महज इतनी कमाई
बता दें कि 21 फरवरी 1991 में 54 साल की उम्र में नूतन का निधन हो गया था। वह कैंसर से पीड़ित थीं। अपनी मां की बीमारी के बारे में बात करते हुए मोहनीश ने बताया था कि इसकी जानकारी लगने के बाद भी वह हिम्मत नहीं हारीं। एक्टर ने बताया था कि वह कैंसर से अपनी पहली जंग जीत चुकी थीं, लेकिन दोबारा कैंसर उनके लिवर तक पहुंच गया। बाद में, डॉक्टरों ने जांच करने पर पाया कि कैंसर ज्यादा फैल चुका है, जिसकी वजह से उनका निधन हो गया।
Richa Chadha: बतौर प्रोड्यूसर शानदार फिल्में बनाने की तैयारी में ऋचा चड्ढा, बोलीं- लीक पर चलना नहीं पसंद