करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस में खतरे की घंटी बज चुकी है। इस साल करण जौहर की बतौर निर्माता अब तक तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, केसरी, कलंक और स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2। इनमें से केसरी ने तो किसी तरह अपनी लागत और फिल्म को रिलीज करने का खर्चा निकालकर थोड़ा बहुत मुनाफा भी कमा लिया लेकिन धर्मा की बाकी दोनों फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रहीं।
2 of 5
Karan Johar Akshay Shahrukh
- फोटो : file photo
करण जौहर अब अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्मों की नए सिरे से प्लानिंग कर रहे हैं और इस प्लानिंग का पहला हिस्सा बने हैं अभिनेता राजकुमार राव। अक्षय कुमार, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, आलिया भट्ट और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारों को लेकर बनी करण जौहर की फिल्मों केसरी, कलंक और स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 का जो हश्र हुआ है, उसे लेकर उनका चिंतित होना लाजिमी है।
3 of 5
Kesari
- फोटो : file photo
केसरी को इसीलिए उन्होंने फटाफट ओटीटी पर भी रिलीज कर दिया है। ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट बदली जा चुकी है और अक्षय की अगली फिल्म गुड न्यूज पर भी काफी कुछ नया काम किया जा रहा है। करण जौहर के करीबी सूत्र बताते हैं कि धर्मा प्रोडक्शंस को सबसे ज्यादा नुकसान इसकी नई नई बनी क्रिएटिव टीम ने पहुंचाया। करण ने इनकी सलाहों पर आंख मूंदकर भरोसा किया और परिणाम सबके सामने है।
अब करण जौहर फिर से सब कुछ खुद देखने की शुरूआत कर रहे हैं। अपने पुराने मित्र और यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा से भी करण ने सलाह मशविरा किया है। ताजा खबर ये है कि करण का मन अब मेगा बजट फिल्मों की बजाय अच्छी कहानियों पर आधारित फिल्में बनाने का हो चला है। इस सिलसिले में उनकी अभिनेता राजकुमार राव से मुलाकात भी हो चुकी है।
5 of 5
rajkumar rao
- फोटो : bollywoodlife
सूत्र बताते हैं कि राजकुमार राव के साथ धर्मा प्रोडक्शंस की अगली फिल्म का ऐलान जल्द हो सकता है। इस फिल्म में राजकुमार के साथ इस समय की सबसे चर्चित अभिनेत्री भूमि पेडनेकर को लेने की बात चल रही है।