'कलंक' फिल्म के साथ संजय दत्त और माधुरी दीक्षित बड़े पर्दे पर 21 साल बाद वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में संजय और माधुरी का लुक चर्चा में बना हुआ है। इन दोनों की बड़े पर्दे पर वापसी इस वजह से भी चर्चा में है क्योंकि दोनों का नाम कई साल पहले एक साथ जुड़ चुका है। इन दोनों की जोड़ी 90 के दशक में सुपरहिट जोड़ी मानी जाती थी। यह दोनों एक साथ 'खलनायक' और 'साजन' के अलावा कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं संजय दत्त और माधुरी के अलावा कौन सी ऐसी जोड़ियां है जिन्होंने लंबे अरसे बाद बॉलीवुड में कमबैक किया।
संजय-माधुरी ही नहीं इन 5 जोड़ियों ने बॉलीवुड में कई साल बाद की वापसी, एक देने वाले हैं 'गुड न्यूज'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 17 Apr 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन