नोरा फतेही जो 'दिलबर' की सफलता के बाद से ही उत्साह के घोड़े पर सवार हैं, अब अपनी उपलब्धियों में एक और सितारा जोड़ चुकी हैं। अभिनेत्री अब सलमान खान और कटरीना कैफ अभिनीत फिल्म में सहायक भूमिका निभाने जा रही हैं। ये खूबसूरत एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म के कलाकारों और क्रू मेंबर्स के साथ काम शुरू करने माल्टा जाने वाली हैं और इसके लिए उन्होंने एक खास किस्म की तैयारी शुरू कर दी है।
'भारत' के लिए स्पेनिश सीख रहीं 'दिलबर' नोरा, शूटिंग के लिए जल्द जाएंगी माल्टा
उत्साही नोरा इस फिल्म में लैटिन किरदार निभा रही हैं, ऐसा किरदार जिसकी इस फिल्म की कहानी में दशकों लम्बी मौजूदगी होगी। यह किरदार पर्फेक्टली निभाने और इसके साथ पूरा इंसाफ करने के लिए नोरा ने स्पेनिश सीखनी शुरू कर दी है। नोरा ने कहा है, 'मैंने अपने एक बहुत अच्छे दोस्त से स्पेनिश का बेसिक पाठ लेना शुरू किया है। वे मुझे स्पेनिश लहजे के साथ अंग्रेजी बोलना और स्पेनिश भाषा में रोजमर्रा बालने वाले कुछ शब्द सिखा रहे हैं जिनका उपयोग मैं अपने वाक्यों में कर पाऊंगी।'
Kuch Rishte Zameen se hote hai, Aur kuch Khoon se.. Mere Paas Dono Thee ! कुछ रिश्ते ज़मीन से होते है, और कुछ खून से.. मेरे पास दोनो थे !@Bharat_TheFilm @aliabbaszafar @atulreellife #KatrinaKaif #Tabu @DishPatani @WhoSunilGrover @norafatehi @nikhilnamit @reellifeprodn @tseries pic.twitter.com/myeyEpWdPx
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) August 15, 2018