नोरा फतेही जब भी मंच पर आती हैं तो लोगों की निगाहें उन पर थम जाती हैं। नोरा फतेही ने बॉलीवुड में हाय गर्मी से लेकर दिलबर सहित कई सुपरहिट गाने दिए। नोरा फतेही का लगभग हर गाना ब्लॉकबस्टर रहा है। हाल ही में नोरा फतेही ने मलयालम फिल्म के एक अवॉर्ड फंक्शन में जमकर ठुमके लगाए और अपनी परफॉर्मेंस से हर किसी का दिल जीत लिया। उन्होंने हाय गर्मी से लेकर, दिलबर, मईया-मईया सहित कई गानों पर डांस किया।
Nora Fatehi Dance Performances: नोरा फतेही के इन डांस नंबर्स को देख आप भी हो जाएंगे मदहोश
टैरेंस लुईस-नोरा ने किया रोमांटिक गाने पर डांस
स्टेज पर शानदार डांस परफॉर्मेंस देने के बाद नोरा फतेही ने इंडियाज बेस्ट डांसर के मंच पर टैरेंस लुईस के साथ रोमांटिक गाने पर डांस किया। इस गाने को गीता मां ने दोनों के लिए कोरियोग्राफ किया। इन दोनों ने पुराने गाने ‘ऐसा लगता है कि बन के बादल’ पर डांस किया। इस गाने पर दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला। फैंस इनकी यूट्यूब पर इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
मिस इंडिया साउथ 2018 में स्टेज पर लगाई आग
नोरा फतेही कोई भी डांस स्टाइल अपनाए वो उनके प्रशंसकों को खूब पसंद आती है। नोरा ने मिस इंडिया साउथ 2018 में स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस से सबके होश उड़ा दिए थे। वो सफेद रंग के कपड़ों में किसी परी से कम नहीं लग रही रहीं। उनके इस वीडियो को करोड़ों में व्यूज मिलें। नोरा फतेही बैली डांस के साथ-साथ मंच पर तलवारबाजी करती हुई नजर आईं।
साकी-साकी गाने पर दिया शानदार परफॉर्मेंस
नोरा फतेही जब-जब मंच पर आती हैं तो उनसे किसी की निगाहें हट जाए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। नोरा फतेही सिर्फ अपने डांस से नहीं बल्कि अपनी खूबसूरती से भी लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। नोरा फतेही ने साल में पुलिस फोर्स के लिए होने वाले प्रोग्राम उमंग में अपने लोकप्रिय गाने साकी-साकी पर जमकर डांस किया जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। लाल रंग की ड्रेस में नोरा बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।
बड़े-बड़े सितारों के साथ किया काम
आज के समय में एक स्पेशल गाना लगभग हर फिल्म की जरूरत बन गई है। लेकिन जब-जब फिल्म में स्पेशल गाना फिल्माने की बात होती है तो हर किसी के दिमाग में सबसे पहला नाम नोरा का ही आता है। नोरा ने सलमान खान के साथ फिल्म भारत में काम किया तो वहीं अजय देवगन की फिल्म भुज में भी वो महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आईं। कई बड़ी फिल्मों में नोरा ने अपने स्पेशल गाने से चार चांद लगा दिए।