बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हर दिन इस फिल्म से जुड़ी कोई न कोई खबर सामने आ रही है। रणबीर के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि रणबीर इस फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसकी सेट से कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। फिल्म से जुड़ी हर रोज कोई न कोई खबर सामने आ रही है। अब फिल्म के कलाकारों की फीस का खुलासा हुआ है।
Ramayana: 'रामायण' के लिए रणबीर कपूर चार्ज कर रहे भारी-भरकम रकम! माता सीता की भूमिका के लिए साई ने बढ़ाई फीस?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:29 PM IST
सार
खबरों की मानें तो रणबीर कपूर रामायण में भगवान राम का किरदार निभाएंगे, जिसके लिए अभिनेता 75 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस ले रहे हैं। निर्देशक नितेश तिवारी रामायण को बड़े स्तर पर शूट कर रहे हैं। इसके लिए फिल्म का बजट भी काफी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन