{"_id":"66150a43261a52b2fb0ea43e","slug":"devara-actor-ntr-jr-said-film-will-make-all-of-you-raise-your-collars-in-pride-deets-inside-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Devara: सुर्खियों में आए जूनियर एनटीआर, देवरा को लेकर दिए बयान ने बढ़ाई फैंस के बीच हलचल","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Devara: सुर्खियों में आए जूनियर एनटीआर, देवरा को लेकर दिए बयान ने बढ़ाई फैंस के बीच हलचल
Tue, 09 Apr 2024 02:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 09 Apr 2024 02:59 PM IST
सार
सार- जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। यह फिल्म अक्तूबर के महीने में रिलीज होने वाली है, लेकिन उससे पहले फिल्म के मुख्य अभिनेता ने एक बयान से दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
देवरा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आरआरआर की सफलता के बाद जूनियर एनटीआर के फैंस उनकी आगामी फिल्म देवरा भाग- एक का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म में जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी हैं। पहले यह फिल्म अप्रैल महीने में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह अक्तूबर के में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को लेकर पहले से ही लोगों में काफी ज्यादा उत्साह है। इस फिल्म जूनियर एनटीआर के ताजा बयान ने लोगों की उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ा दी हैं।
Shekhar Suman: वर्षों बाद शेखर सुमन ने अध्ययन और कंगना के रिश्ते पर की बात, कभी की थी अभिनेत्री की जमकर आलोचना
अभिनेता के बयान ने बढ़ाई हलचल
हाल ही में टिल्लू स्क्वायर के सक्सेस इवेंट में पहुंचे अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म को लेकर कहा, “मुझे नहीं पता कि मैं कुछ ज्यादा कह रहा हूं या नहीं, लेकिन मैं फिर भी कहूंगा। मैंने आज एक शर्ट पहनी है, जिसमें एक कॉलर है। भले ही देवारा को रिलीज होने में अभी थोड़ा समय है, लेकिन मैं आपको गारंटी देता हूं कि यह एक ऐसी फिल्म होगी जो आप सभी को गर्व से अपने कॉलर ऊपर उठाने पर मजबूर कर देगी। इस फिल्म के लिए हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अपने दर्शकों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए यह प्रयास हम जारी रखेंगे।''
विज्ञापन
भारी बजट में बनी है फिल्म
देवरा भाग- एक 10 अक्टूबर तक सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्देशन कोराताला शिवा ने किया है। इस फिल्म से जान्हवी कपूर और सैफ अली खान दक्षिण भारतीय इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरआरआर की तरह इस तेलुगु फिल्म में भी कई हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस होंगे जो दर्शकों के होश उड़ा देंगे। रिपोर्ट्स की मानें देवरा को भारी बजट पर बनाया जा रहा है। कथित तौर पर निर्माता इसके वीएफएक्स पर 140 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं।