प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जयपुर के उमेद भवन में हिंदू और ईसाई रीति रिवाज से शादी करने के बाद 4 दिसंबर को दिल्ली में 4 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी दी है। इसी बीच प्रियंका की ईसाई शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में ईसाई रीति रिवाज से हुई शादी में निक से जुड़ी बात सामने आई, जब उनकी आंखों से आंसू निकले?
2 of 5
priyanka chopra reception look
बता दें कि इस वीडियो में निक इमोशनल नजर आ रहे हैं। वीडियो में प्रियंका क्रिश्चियन शादी के लिए ब्राइडस लुक में निक जोनस की तरफ आ रही हैं। निक प्रियंका को देखकर भावुक हो जाते हैं। वो प्रियंका को देखकर अपने आंसू रोक नहीं पाते हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे निक आंख से आंसू पोंछ रहे हैं।
3 of 5
priyanka wedding pictures
- फोटो : instagram
आपको बता दें कि प्रियंका ने अपनी क्रिश्चियन शादी में रैल्फ लॉरेन गाउन पहना था। प्रियंका इस ड्रेस में काफी सुंदर लग रही थीं। वहीं प्रियंका और निक ने शादी का पहला रिसेप्शन मंगलवार को दिल्ली के होटल ताज पैलेस में दिया। बता दें कि पीएम मोदी प्रियंका को बधाई देने उनकी रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे थे।
वहीं प्रियंका-निक ने क्रिश्चियन और हिंदू वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। वहीं कुछ तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा के फैन पेज पर लीक हुईं। ज्यादातर तस्वीरें और वीडियो क्रिश्चियन वेडिंग की हैं। वहीं हिंदू वेडिंग की दो तस्वीरें सामने आई हैं। प्रियंका की शादी की तस्वीरों को 'पीपुल' मैग्जीन के कवर पेज पर लिया गया है।
5 of 5
priyanka chopra reception look
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक शादी के बाद आशीर्वाद लेने हैड़ाखान आश्रम आ सकते हैं। इतना नहीं वे नया साल भी बाबा का आशीर्वाद लेकर यहीं सेलीब्रेट कर सकते हैं। बरेली में पली-बढ़ी बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके परिवार की रानीखेत के चिलियानौला और भीमताल ब्लाक में स्थित बाबा हैड़ाखान आश्रम में अगाध आस्था है।