{"_id":"5a12c6584f1c1bce408b7ebd","slug":"nia-sharma-is-back-with-new-season-of-vikaram-bhatts-erotic-web-series-twisted-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'खतरों के खिलाड़ी' में एक्शन दिखा चुकीं ये एक्ट्रेस अब वेब सीरीज में पार करेंगी बोल्डनेस की हदें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'खतरों के खिलाड़ी' में एक्शन दिखा चुकीं ये एक्ट्रेस अब वेब सीरीज में पार करेंगी बोल्डनेस की हदें
टीम डिजिटल/ नोएडा
Updated Mon, 20 Nov 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
अपने हॉट एंड बोल्ड अंदाज से फैंस के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस निया शर्मा जल्द ही वेब सीरीज ट्विस्टेड के दूसरे सीजन में भी नजर आएंगी। हाल ही में खत्म हुए 'खतरों के खिलाड़ी' के 8वें सीजन में भी निया ने अपना जलवा बिखेरा था।
अब खबरों की माने तो निया आने वाले दिनों में विक्रम भट्ट की इस वेब सीरिज में एक्टिंग करती नजर आएंगी। निया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर को शेयर किया है जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी है।
A post shared by Nia Sharma (@niasharma90) on
ट्विस्टेड के पहले सीजन में भी निया ने अपने बोल्ड सीन्स से आग लगा दी थी, जिसके बाद शायद मेकर्स ने निया की उसी इमेज को भुनाने के लिए इस सीजन में भी उन्हें जगह दी। समलैंगिक और एकस्ट्रा मैरिटल अफेयर के साथ खूनी दुनिया के रंग में रंगी इस वेब सीरिज को काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
25 वर्षीय निया के अलावा शो में करिश्मा कोटक, टिआ बाजपेयी, राहुल सुधीरस पंखुड़ी गोदवानी, अचिंत कौर और अदनान खान अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाते नजर आएंगे।