बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...
जन्मदिन पर ट्विंकल खन्ना ने याद किया पिता को, जान्हवी करेंगी वरुण संग रोमांस, पांच खबरें
जन्मदिन पर ट्विंकल ने याद किया पिता को
बॉलीवुड अभिनेता राजेश खन्ना का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनकी बेटी और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने उन्हें याद किया है। ट्विंकल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से राजेश खन्ना की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में ट्विंकल ने कुछ भी नहीं लिखा। गौरतलब है कि ट्विंकल खन्ना का जन्म भी पिता के जन्मदिन के ही दिन हुआ था।
सिद्धांत ने कहा रणवीर मेरे भाई की तरह
गली बॉय से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने बताया कि अभिनेता रणवीर सिंह उनके भाई की तरह हैं। दरअसल गली बॉय से सक्सेस पाने वाले सिद्धांत को लेकर कहा जाने लगा था कि रणवीर सिंह उनसे जलने लगे हैं। इस बात को पूरी तरह से नकारते हुए सिद्धांत ने कहा, 'जब बंटी और बबली 2 फिल्म की अनाउंसमेंट हुई तब भी रणवीर ने मुझे फोन करके बधाई दी और कहा कि वाह लाला, यशराज फिल्म्स में आ गया। यशराज टैलेंट बन गया अब तू तो। रणवीर खुद इन दिनों यशराज की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच वो मेरी फिल्म के सेट पर भी आते रहते हैं। बहुत प्राउड फील करते हैं, जैसे एक बड़ा भाई करता है। मुझे कभी नहीं ऐसा लगा कि उनके मन में कुछ है मुझे लेकर और जिंदगी में कभी ऐसा कुछ होगा भी नहीं।'
भाग्यश्री के बेटे ने री-क्रिएट किया सलमान की फिल्म का आइकॉनिक सीन
अभिनेता सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया ने 30 साल पूरे कर लिए हैं। इस फिल्म के आइकॉनिक सीन को अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु ने रीक्रिएट किया है। इस वीडियो में अभिमन्यु के साथ शर्ली सेठिया भी हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में अभिमन्यु ने लिखा, 'मुझे मारना मत मुझे कोशिश करना थी। इन्होंने (सलमान और भाग्यश्री) हमें असल दोस्ती के मायने सिखाए हैं। इस यादगार सीन को कोई नहीं भूल सकता। आइये और मैंने प्यार किया के 30 साल का जश्न मनाइये।' गौरतलब है कि ये फिल्म लीड एक्टर के तौर पर सलमान की पहली फिल्म थी। तो वहीं भाग्यश्री ने भी इस फिल्म से डेब्यू किया था।
A post shared by Abhimanyu Dassani (@abhimanyud) on
रामगोपाल वर्मा करेंगे डिजिटल डेब्यू
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक राम गोपाल वर्मा अब डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए डेब्यू करने जा रहे हैं। रामगोपाल वर्मा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से प्रेरित एक वेब सीरीज का निर्माण करने वाले हैं। रामगोपाल वर्मा ने द हिंदु से बात करते हुए बताया, 'पिछले दो दशक में इस विषय पर मैंने रिसर्च कर काफी मटेरियल जुटा लिया है। वेब सीरीज भी इस विषय पर जस्टिस कर सकता है।' बता दें कि इस वेब सीरीज में साल 1980 से 1993 के बीच की घटनाओं को फिल्माया जाएगा।