कोरोना महामारी से भले ही पूरी दुनिया प्रभावित हो, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्मों पर इसका असर अभी खास देखने को नहीं मिल रहा है। वायरस के डर को दरकिनार करते हुए और घर में बैठे दर्शकों की पसंद का ख्याल रखते हुए, दुनिया के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म में से एक नेटफ्लिक्स ने अपने अप्रैल के महीने का पूरा खाका तैयार कर लिया है। आइए आपको बताते हैं कि अगले महीने में कौन सी फिल्में और वेब सीरीज आपका इंतजार कर रही हैं।
| फिल्म/ वेब सीरीज/शॉर्ट फिल्म |
तारीख |
ओटीटी प्लेटफॉर्म |
| मनी हाइस्ट : पार्ट 4 |
3 अप्रैल |
नेटफ्लिक्स |
| कॉफी एंड करीम |
3 अप्रैल |
नेटफ्लिक्स |
| सर्जियो |
17 अप्रैल |
नेटफ्लिक्स |
| एक्सट्रैक्शन |
24 अप्रैल |
नेटफ्लिक्स |
| योर्स सिंसेरली, कनन गिल |
24 अप्रैल |
नेटफ्लिक्स |
| हसमुख |
--- |
नेटफ्लिक्स |
2 of 7
Money Heist 4
- फोटो : amar ujala mumbai
मनी हाइस्ट : पार्ट 4 (वेब सीरीज)
बैंकों में होने वाली चोरियों की योजना बनाते हुए, और दूसरे दुश्मनों से टक्कर लेते हुए गुजरने वाली ये कहानी अपने चौथे सीजन के साथ लौट रही है। बीते तीन सीजनों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। इसलिए उसके चौथे भाग के लिए दर्शक बहुत ही उत्साहित हैं। इस बार की चोर स्पेन की बैंक में होने वाली है। इसलिए इसको शीर्षक भी स्पेनिश 'ला कासा दे पपेल' दिया गया है। सीरीज की मुख्य भूमिका में कलाकार अल्वारो मोर्ते, एल्बा फ्लोरेस, उर्सुला कॉर्बेरो, जैमी लोरेंते आदि हैं। सीरीज का चौथा सीजन 3 अप्रैल से शुरू होगा।
3 of 7
Coffee & Kareem
- फोटो : amar ujala mumbai
कॉफी एंड करीम (फिल्म)
यह फिल्म एक 12 वर्ष की लड़की की कहानी है। वह अपनी मां के नए प्रेमी जेम्स कॉफी को अपनी मां से दूर रखना चाहती है। इसलिए वह जेम्स को डराती है, धमकाती है, और वह हर कोशिश करके देखती है, जिससे जेम्स उसकी मां से दूर रह सके। इस कॉमेडी फिल्म में टेरेंस लिटिल गार्डनहाई, बैटी जिलपिन, किंग बैक, ऐड हेल्म्स, ताराजी पी हेनसन आदि कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का प्रीमियर 3 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर होगा।
4 of 7
Sergio
- फोटो : amar ujala mumbai
सर्जियो (फिल्म)
संयुक्त राष्ट्र के राजनयिक सर्जियो विएरा डि मेलो के जीवन पर आधारित यह एक बायोपिक है। इराक की राजधानी बगदाद में जब सर्जियो के घर पर बम धमाका होता है तो उनके घर की दीवारें भी दुर्घटनाग्रस्त हो जाती हैं। यह घटना सर्जियो को भावनात्मक तौर पर भी तोड़ देती है। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में वैगनेर मौरा, ऐना दे आर्मस, ब्रेडली व्हिटफोर्ड, गैरेट दिलाहंट आदि कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 17 अप्रैल को दिखाई जाएगी।
5 of 7
Extraction
- फोटो : amar ujala mumbai
एक्सट्रैक्शन (फिल्म)
पहले ढाका के नाम से बनती रही क्रिस हेम्सवर्थ की ये फिल्म अब एक्सट्रैक्शन के नाम से रिलीज होने जा रही है। फिल्म की तमाम शूटिंग भारत में भी हुई है। यह कहानी है कालाबाजारी करने वाले एक निडर व्यक्ति टाइलर रेक की जो एक अपहृत बच्चे को छुड़ाने में पूरी जान लगा देता है। भारतीय दर्शकों के लिए यह इस महीने की बहुप्रतीक्षित फिल्म है क्योंकि इस फिल्म में उनका चहेते स्टार थॉर यानी क्रिस हेम्सवर्थ मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ रणदीप हुड्डा और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार भी हैं। इस फिल्म को एवेंजर्स के निर्देशक जो रूसो ने लिखा है और सैम हारग्रेव ने निर्देशित किया है। ये फिल्म 24 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।