दुनियाभर में इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म का चलने तेजी से बढ़ता जा रहा है। पूरी दुनिया खास कर भारत में कोरोना काल ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को काफी लोकप्रिय किया। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में सबसे लोकप्रिय और महंगा ओटीटी नेटफ्लिक्स को ही माना जाता है। डिजिटल दुनिया में कदम रखे नेटफ्लिक्स को 25 साल पूरे हो चुके हैं। साल 1997 में अमेरिकी शख्स रीड हेस्टिंग्स को जिम के रेवेन्यू मॉडल से प्रेरित होकर एक उपाय सूझा। उन्होंने सोचा कि जिस तरह जिम में एक बार सब्सक्रिप्शन देने के बाद लोग जितनी चाहे उतनी कसरत कर सकते हैं। तो उसी तरह फिल्में आदि देखने के लिए भी ऐसी ही एक जगह बनाई जाए जहां सिंगल सब्सक्रिप्शन से फिल्में आदि देखी जा सके।
Netflix: जिम से निकला था नेटफ्लिक्स का आइडिया, जानें सबसे महंगे OTT प्लेटफॉर्म के 25 साल की कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 28 Aug 2022 09:25 PM IST
सार
दुनियाभर में इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म का चलने तेजी से बढ़ता जा रहा है। पूरी दुनिया खास कर भारत में कोरोना काल ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को काफी लोकप्रिय किया। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में सबसे लोकप्रिय और महंगा ओटीटी नेटफ्लिक्स को ही माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन