छोटे परदे का सबसे विवादित और चर्चित शो बिग बॉस सीजन 12 की शुरूआत हो चुकी है। इस बार बिग बॉस का थीम सिंगल वर्सेच जोड़ी है। ऐसे में सिंगल कंटेस्टेंट को घर में टिके रहने के लिए काफी कुछ नया दिखाना होगा। ऐसे में पहले दिन 7वें सदस्य के तौर पर घर में एंट्री लेने वाली एक्ट्रेस नेहा पेंडसे के लिए काफी मुश्किल इम्तिहान होने वाला है। इनकी एंट्री के बाद लोगों को बिग बॉस सीजन 5 याद आ गया है ।
दरअसल बिग बॉस सीजन 5 में सन्नी लियोनी ने आकर अपने जलवे से सबको अपने पोल डांस से आकर्षित कर लिया था वैसे ही नेहा भी एक पोल डांसर है और लोगों का कहने है घर के अंदर नेहा भी अपने डांस को दिखाएगी। नेहा ने अपने वजन को कम करने के लिए भी पोल डांस ही किया था। दर्शको को बेसब्री से इंतजार है नेहा के पोल डांस का। नेहा के एंट्री लेते ही हर जगह पोल डांस के चर्चे होने शुरू हो गए हैं।
गौरतलब है कि इस बार का सीजन भी हर साल की तरह शुरू होने से पहले ही लाइमलाइट में बना हुआ है। वहीं शो में आने वाले वाले कई कंटेस्टेंट की फीस भी सुर्खियों में है।इस साल भी सेलिब्रिटीज के साथ कॉमन लोग घर में हिस्सा लेंगे। जिनमें 5 कंटेस्टेंट सेलिब्रिटीज हैं जबकि 6 जोड़ियां कॉमनर हैं। लेकिन क्या आपको पता है 17 नामों में से केवल 4 कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा फीस ले रहे हैं। इस लिस्ट में पहला नाम बेहद चौंकाने वाला है।
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक 'बिग बॉस सीजन 12' में सबसे ज्यादा फीस भजन गायक अनूप जलोटा ले रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अनूप जलोटा को एक हफ्ते का 45 लाख रुपए दिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि अनूप जलोटा घर में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कंटेस्टेंट होंगे। अनूप जलोटा के बाद करणवीर बोहरा दूसरे हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक करणवीर को एक हफ्ते के करीब 20 लाख रुपए दिए जा रहे हैं।
