फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neha Malik Buy New House In Mumbai shares home Tour Photos with fans says My 3rd Home in this city

Neha Malik New Home: नेहा मलिक ने मायानगरी में खरीदा एक और आशियाना, वीडियो शेयर कर फैंस को कराया होम टूर

Sun, 19 Jan 2025 01:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 19 Jan 2025 01:55 PM IST
सार

Neha Malik New Home: चर्चित अभिनेत्री और मॉडल नेहा मलिक ने मुंबई में एक और घर खरीदा है। उन्होंने नए आशियाने की फोटोज फैंस के साथ साझा की हैं।

विज्ञापन
Neha Malik Buy New House In Mumbai shares home Tour Photos with fans says My 3rd Home in this city
नेहा मलिक अपनी मां मंजू मलिक के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनय की दुनिया में किस्मत आजमाने मुंबई पहुंचने वाले हर सितारे का सपना उस शहर में घर खरीदने का होता है। मायानगरी कहे जाने वाले इस सपनों के शहर में घर खरीदना मामूली बात नहीं। वहीं, अभिनेत्री, मॉडल और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी नेहा मलिक ने इसी शहर में एक और आशियाना लिया है। जिक्र कर दें कि यह उनका पहला नहीं, बल्कि तीसरा घर है। दो घर वे पहले ही खरीद चुकी हैं।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें:
Henry Cavill: सुपरमैन फेम हेनरी कैविल बने पिता, गर्लफ्रेंड नताली और बच्चे के साथ तस्वीर बटोर रही सुर्खियां

विज्ञापन

Neha Malik Buy New House In Mumbai shares home Tour Photos with fans says My 3rd Home in this city
नेहा मलिक अपनी मां के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

साझा कीं इनसाइड तस्वीरें
नेहा मलिक सोशल मीडिया की चर्चित हस्ती हैं। अक्सर अपनी बोल्ड और स्टाइलिश तस्वीरों से इंस्टाग्राम पर चर्चा बटोरती हैं। उन्होंने अपने हालिया इंस्टा पोस्ट के जरिए बताया है कि मुंबई में उन्होंने नया घर  लिया है। इसकी झलकियां भी उन्होंने शेयर की हैं। साथ ही यूट्यूब पर वीडियो शेयर कर फैंस को होम टूर कराया है। नेहा ने खुद यह पुष्टि की है कि शहर में यह उनका तीसरा घर है।

विज्ञापन

Neha Malik Buy New House In Mumbai shares home Tour Photos with fans says My 3rd Home in this city
नेहा मलिक अपनी मां के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

मां के साथ शेयर कीं तस्वीरें
नेहा मलिक ने अपनी मां मंजू मलिक के साथ फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ लिखा है, 'ये तेरा घर....ये मेरा घर...हमारे नए घर की तस्वीरें आप भी देखिए'। नए साल में नया घर खरीदने पर फैंस नेहा को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,  'बहुत खूबसूरत तस्वीरें हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'नए घर की बहुत बधाई, इसी तरह तरक्की करती रहिए।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nehhaa Malik (@nehamalik335)

विज्ञापन

Neha Malik Buy New House In Mumbai shares home Tour Photos with fans says My 3rd Home in this city
नेहा मलिक अपनी मां के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

कौन हैं नेहा मलिक?
नेहा मलिक अक्सर अपने बोल्ड लुक को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। वे भोजपुरी और पंजाबी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री हैं। इसके अलावा हिंदी फिल्मों में भी उनकी झलक दिखी है। इंस्टाग्राम पर उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उन्हें चार मिलियन लोग फॉलो करते हैं। नेहा अक्सर अपने सिजलिंग लुक से सुर्खियां बटोरती हैं।

ये खबर भी पढ़ें:
Salman Khan: सलाम-ए-इश्क की शूटिंग के लिए सलमान ने सुबह 5 बजे उठने से कर दिया मना, पूरी रात जागे रहे निर्देशक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed