नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि दोनों 14 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ये सबकुछ इंडियन आइडल के शो पर शुरू हुआ था। आदित्य और नेहा के घरवाले रिश्ता लेकर पहुंच गए थे। अब ये सब मजाक में हो रहा है या सच में, इस बात का पता तो 14 फरवरी को ही चलेगा। लेकिन इस बीच नेहा के एक्स ब्यॉयफ्रेंड और एक्टर हिमांश कोहली की एक पोस्ट अचानक चर्चा में आ गई है।
नेहा कक्कड़ की शादी की खबरों के बीच एक्स ब्यॉयफ्रेंड हिमांश कोहली ने की ऐसी पोस्ट, खूब हो रही चर्चा
हिमांश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही हिमांश ने कैप्शन में लिखा है कि यह आपके दिमाग में शुरू और समाप्त होता है। चाहे कुछ भी हो, हमेशा खुश रहो। हिमांश की इस पोस्ट को लोग नेहा से जोड़ देख रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Himansh Kohli (@kohlihimansh) on
एक वक्त पर हिमांश कोहली और नेहा कक्कड़ रिलेशन में थे। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें भी शेयर करते थे। लेकिन फिर खबर आई कि नेहा का हिमांश के साथ ब्रेकअप हो गया है। इसके बाद नेहा कई टीवी शो पर रोती हुई भी नजर आईं। उनका ब्रेकअप जगजाहिर हो चुका था।
नेहा और आदित्य की शादी के बारे में आदित्य के पिता उदित नारायण का बयान भी आया था। उन्होंने कहा था, 'दोनों बच्चों की पहले ही साथ में जोड़ी बनाई जा चुकी है। टीवी पर भी लगातार खबरें आ रही हैं । मुझे भी नेहा बहुत पसंद है। मुझे भी अच्छा लगेगा अगर घर में कोई फीमेल सिंगर आ जाएगी।'
हाल ही में नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ ने शादी से पहले एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो बहन की शादी का जिक्र कर रहे हैं। नेहा और आदित्य के साथ टोनी भी वीडियो में नजर आ रहे हैं। वो कहते हैं, '14 फरवरी को कुछ खास होने वाला है।' इतना सुनते ही आदित्य नारायण कहते हैं, 'ये हैं मेरे असली साले साहब।' आगे टोनी कहते हैं कि 'इनकी शादी 14 फरवरी को होने वाली है उससे पहले मुझे लगा कि इनके सिंगल रहते-रहते मैं अपना सिंगल (गाना) शूट कर लूं।'
मशहूर अभिनेत्री के साथ पार्टी में हुई छेड़छाड़, तीन लोगों के खिलाफ दी शिकायत