फिल्म इंडस्ट्री में पिछले काफी दिनों से कटरीना कैफ और फिल्म उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक के अभिनेता विक्की कौशल को लेकर खबरें चल रही हैं। दरअसल, एक अवॉर्ड शो में विक्की ने कटरीना के साथ डेट पर जाने की इच्छा जाहिर की थी। अभिनेता ने यह बात कटरीना के सामने ही कही थी जिसपर अभिनेत्री चौंक गई थीं। इसके बाद से दोनों को लेकर कई खबरें फैल चुकी हैं।
2 of 5
Katrina Kaif, Vicky Kaushal
- फोटो : social media
विक्की की गिनती अब बॉलीवुड के हिट स्टार्स में हो रही है। अभिनेता ने पिछले साल संजू और राजी जैसी हिट फिल्मों में काम किया था। तो वहीं वह इस साल की शुरुआत में फिल्म उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक से रातोंरात स्टार बन गए। इन फिल्मों में विक्की के अभिनय को पसंद किया गया जिसके बाद से मेकर्स की लिस्ट में भी उनका नाम आ चुका है और हर बार उन्हें लेकर कोई ना कोई खबर सामने आ रही है।
3 of 5
katrina Harleen Vicky
- फोटो : file photo
ऐसे में अभिनेता अब अपनी फिल्में ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में उनका गर्लफ्रेंड हरलीन सेठी से ब्रेकअप हुआ। इसकी वजह कटरीना कैफ को माना जा रहा था। वहीं, खबर यह भी चली थी कि विक्की और कटरीना एक दूजे को डेट कर रहे हैं। अब इस बात का सबूत भी मिलने की बात सामने आई है। दरअसल, अभिनेत्री नेहा धूपिया ने विक्की और कटरीना को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अभिनेत्री ने अपने चैट शो वोग बीएफएफ 2 में इसका खुलासा किया है।
4 of 5
Vicky Kaushal, Katrina Kaif
- फोटो : instagram
बता दें कि नेहा के शो में शाहिद कपूर अपनी अगली फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। उनके साथ फिल्म की लीड अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी थीं। शो में नेहा ने दोनों के साथ एक रैपिड फायर राउंड भी खेला था। दरअसल नेहा ने दोनों से पूछा था कि, सेट पर कम से कम नखरे करने वाले कौन स्टार्स होंगे, ऐसे में नेहा को कटरीना कहने की जल्दी थी।
इसी बीच उन्होंने आंखे झपकाईं और पूछा गया कि क्या कटरीना और विक्की कौशल एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। हालांकि बाद में नेहा फिर से दो बार आंखों झपकाते हुए यह कहती हुई दिखीं कि ये गलत है। अब नेहा का ये स्टेटमेंट वाकई में हैरान करने वाला है। इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि विक्की और कटरीना के बीच क्या वाकई में डेटिंग चल रही है।